Moto Z3 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Moto Z3 स्मार्टफोन को गुरुवार को आयोजित एक लॉन्च इवेंट में पेश कर दिया गया। नया स्मार्टफोन जून में लॉन्च किेए गए Moto Z3 Play का प्रीमियम वर्ज़न है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2018 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Moto Z3 Play की तरह Moto Z3 वन बटन नैव के साथ आता है
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है मोटो ज़ेड3
  • Moto Z3 की कीमत 480 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) है
Moto Z3 स्मार्टफोन को गुरुवार को आयोजित एक लॉन्च इवेंट में पेश कर दिया गया। नया स्मार्टफोन जून में लॉन्च किेए गए Moto Z3 Play का प्रीमियम वर्ज़न है। मोटोरोला के इस फोन में यूज़र को स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। इस फोन में भी मोटो जेड़ सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह मोटो मोड्स के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने 5जी मोटो मॉड के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है, ताकि भविष्य में Moto Z3 में इसकी मदद से 5जी नेटवर्क को एक्सेस किया जा सके। मोटो ज़ेड3 को लॉन्च करके के साथ कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि उसकी Moto Z3 Force को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। इस साल मोटो ज़ेड सीरीज़ के दो ही स्मार्टफोन होंगे- Moto Z3 और Moto Z3 Play।
 

Moto Z3 की कीमत

अमेरिकी मार्केट में Moto Z3 की कीमत 480 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) है। इस फोन की बिक्री 16 अगस्त से सेरामिक ब्लैक रंग में शुरू होगी। मोटोरोला ने 5जी मोटो मॉड की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि मोटो ज़ेड3 को कब तक भारत लाया जाएगा।
Advertisement
 

Moto Z3 स्पेसिफिकेशन

Moto Z3 Play की तरह Moto Z3 वन बटन नैव के साथ आता है जिससे iPhone X जैसा अनुभव मिलेगा। Moto Z3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है और इसे भविष्य में एंड्रॉयड पी मिलने का वादा है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। यह मैक्स विज़न 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसे बीते साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 12 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 84 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। फ्रंट कैमरे से यूज़र फेस अनलॉक फीचर को भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

Motorola के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। Moto Z3 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-टाइप सी कनेक्टिविटी के साथ आता है। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिेए गए हैं। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और फोन के रिटेल बॉक्स में 15 वॉट का टर्बो चार्जर दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.5x76.5x6.75 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, कंपनी ने साफ कर दिया है कि Moto Z3 Force लाने की कोई योजना नहीं है। मोटोरोला यूएस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक यूज़र के सवाल के जवाब में कहा गया कि इस साल कोई और मोटो ज़ेड स्मार्टफोन नहीं आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.