Moto Z2 Play के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक

लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी के लिए मोटो ज़ेड2 प्ले बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पिछले हफ्ते Moto Z2 Play की ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें सामने आई थीं। यह भी पता चला कि स्मार्टफोन को 1 जून को पेश किया जाएगा। अब मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेड वेरिएंट के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सावर्जनिक हुई हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 29 मई 2017 10:39 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते Moto Z2 Play की ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें सामने आई थी
  • मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेड वेरिएंट के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सार्वजनिक
  • रिटेल बॉक्स पर लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी के लिए मोटो ज़ेड2 प्ले बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पिछले हफ्ते Moto Z2 Play की ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें सामने आई थीं। यह भी पता चला कि स्मार्टफोन को 1 जून को पेश किया जाएगा। अब मोटोरोला मोटो ज़ेड प्ले के अपग्रेड वेरिएंट के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सावर्जनिक हुई हैं। तस्वीरें लीक होने की खबर ड्रॉयडहॉलिक द्वारा दी गई हैं।

अब Moto Z2 Play के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें लीक हुई हैं। बॉक्स पर लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है। दरअसल, मोटो ज़ेड2 प्ले के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं। रिटेल बॉक्स पर मोटो स्नैप्स लिखा गया है जो मोटो मॉड्स का स्पेनिश अनुवाद है। इससे यह तो साफ है कि मोटो के मॉड्युलर एक्सेसरी इस साल भी आएंगे। रिटेल बॉक्स के दूसरे किनारे पर लेनोवो की ब्रांडिंग है। इसमें 5.5 इंच और 1080 x 1920 रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में ही जगह मिली है। रियर हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज की जानकारी सामने आई है।
Advertisement
 

रिटेल बॉक्स के अंदर मोटोरोला के हैंडसेट के अलावा बैटरी के रैपिड चार्जर, यूएसबी टू माइक्रोयूएसबी केबल और ईयरफोन मिलेंगे। बता दें कि Moto Z2 Play को 1 जून को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस दिन हम फोन के सारे स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान जाएंगे।

इससे पहले मालिक कंपनी लेनोवो ने एक ट्वीट कर पुष्टि की थी कि मोटो जे़ड2 प्ले स्मार्टफोन में एक 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। जो मोटो ज़ेड प्ले में दी गई 3510 एमएएच से कमतर है। वहीं, जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से मोटो ज़ेड2 प्ले में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होने का पता चला थआ। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.