मोटो ज़ेड2 प्ले की बैटरी को लेकर खुलासा, मोटोरोला टैबलेट का भी चला पता

अगर आपको पिछले साल आया मोटो ज़े प्ले स्मार्टफोन याद है तो, आपको इस फोन की मोटाई भी याद होगी। हालांकि, आलोचकों ने कभी भी इस डिवाइस की मोटाई को कमी के तौर पर नहीं बताया। जबकि कंपनी ने 3510 एमएएच की बड़ी बैटरी के चलते इस फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ाई थी। नई लीक के अनुसार, लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले में स्मार्टफोन की मोटोई को कम करने के लिए बैटरी क्षमता घटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 12:48 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • मोटो ज़ेड2 प्ले में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है
अगर आपको पिछले साल आया मोटो ज़े प्ले स्मार्टफोन याद है तो, आपको इस फोन की मोटाई  भी याद होगी। हालांकि, आलोचकों ने कभी भी इस डिवाइस की मोटाई को कमी के तौर पर नहीं बताया। जबकि कंपनी ने 3510 एमएएच की बड़ी बैटरी के चलते इस फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ाई थी। नई लीक के अनुसार, लेनोवो ने मोटो ज़ेड2 प्ले में स्मार्टफोन की मोटोई को कम करने के लिए बैटरी क्षमता घटाने का फैसला किया है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा पहली बार किसी एंड्रॉयड टैबलेट पर काम करने का भी खुलासा हुआ है।

वेंचरबीट द्वारा साझा की गई लीक में मिली जानकारी के अनुसार, लेनोवो के आने वाले मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। जबकि पिछले वेरिएंट में 3510 एमएएच क्षमता वाली बैटरी थी। जिससे फोन के अधिकतम इस्तेमाल की क्षमता 50 घंटे की जगह 30 घंटे तक आ जाएगा। अभी स्मार्टफोन की सटीक मोटाई का पता नहीं चला है, वेंचरबीट की रिपोर्ट से पता चलता है आने वाले फोन की मोटाई मोटो ज़ेड स्मार्टफोन की मोटाई (5.19 मिलीमीटर) के करीब हो सकती है।

मोटो ज़ेड2 प्ले की लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और इसमें पिछले फोन की तरह 5.5 इंच फुल एचडी  (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। हालांकि, फोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन में अपग्रेड होने का खुलासा हुआ है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू हो सकता है। मोटो ज़ेड2 प्ले में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।

कैमरे की बात करें तो, आने वाले मोटो ज़ेड2 प्ले में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला इमेज क्वालिटी को बढ़ाने के लिए मुख्य कैमरे के रिज़ॉल्यूशन को कम कर सकती है। मोटो ज़ेड2 प्ले में अपर्चर एफ/1.7, डुअल ऑटोफोकस पिक्सल के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। जबकि मोटो ज़ेड प्ले में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया था। मोटो ज़ेड2 प्ले को लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

अब बात करते हैं मोटोरोला के एंड्रॉयड टैबलेट की। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा 9 से 10 इंच स्क्रीन वाले एक टैबलेट पर काम करने का खुलासा हुआ है। अभी इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस टैबलेट के 'प्रोडक्टिविटी मोड' होने की उम्मीद है, जो कि लेनोवो के योगा बुक का एक मल्टीटास्किंग फ़ीचर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.