मोटो ज़ेड (2017) की तस्वीरें लीक, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 13:51 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड (2017) में एक नए आकार का फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • पिछले साल के वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इस डिवाइस के प्रीमियम कैटेगरी में आने की उम्मीद है
पिछले साल मोटोरोला ने मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि मोटोरोला अब अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के अगली जेनरेशन के साथ तैयार है। ख़बर बै कि हाल ही में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी ने नए मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड (2017) के बारे में मुख्य बातें बताईं। और गुरुवार को स्प्रिंट के गीगाबिट क्लास एलटीई सर्विस से गुरुवार को इस बारे में संकेत मिले।

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में सबसे ज्यादा गौर किया जाने वाला बदलाव है, नया अंडाकार फिंगरप्रिंट सेंसर। इस बीच, फोन का डिज़ाइन लगभग पुराना ही है क्योंकि फोन के मौज़ूद और आने वाले मोटो मोड्स को सपोर्ट करना है। इसका मतलब है कि नए फ्लैगशिप वेरिएंट में पिछले साल के वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है। एमडब्ल्यूसी इवेंट से आई एक तस्वीर में एक गेमपैड मोड का भी पता चला, जिसे सबसे पहले एंड्रॉयड सेंट्रल ने देखा। इसके अलावा स्प्रिंट के लॉन्च से मिली एक दूसरी तस्वीर को वायरलेसवर्ल्ड के संपादक डियाना गूवेर्ट्स ने ट्वीट किया
Advertisement
 

इस डिवाइस के प्रीमियम कैटेगरी में आने की उम्मीद है। आने वाले मोटो फ्लैगशिप डिवाइस में टॉप के स्पेसिफिकेशन होंगे, जिनमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर भी शामिल है। इस डिवाइस में ओरिजिनल की तरह ही पतले मेटल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्प्रिंट के गीगाबिट एलटीई सर्विस में जिस डिवाइस की तस्वीर दिखी, वह स्नैपड्रैगन 835 पर चलता है। कथित मोटो ज़ेड (2017) स्मार्टफोन के किनारे ढके हुए थे जिससे इसके मोटो ज़ेड (2017) होने की पुष्टि होना कठिन हो जाता है।
Advertisement

हालांकि, स्प्रिंट ने कहा कि जिस डिवाइस की टेस्टिंग की जा रही है वह एक आने वाले फ्लैगशिप फोन है।
Advertisement
 

याद दिला दें कि पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ज़ेड में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस डिवाइस को 5.2 मिलीमीटर मोटाई के साथ दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया था। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में वाइड एंगल लेंस और एक फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z, Moto Z 2017, Moto Mods, Mobiles, Android, Moto Z 2017 Leaks

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.