• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो ज़ेड (2017) की तस्वीरें लीक, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा

मोटो ज़ेड (2017) की तस्वीरें लीक, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा

मोटो ज़ेड (2017) की तस्वीरें लीक, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड (2017) में एक नए आकार का फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • पिछले साल के वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
  • इस डिवाइस के प्रीमियम कैटेगरी में आने की उम्मीद है
विज्ञापन
पिछले साल मोटोरोला ने मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि मोटोरोला अब अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के अगली जेनरेशन के साथ तैयार है। ख़बर बै कि हाल ही में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2017 में कंपनी ने नए मोटो मोड्स के साथ मोटो ज़ेड (2017) के बारे में मुख्य बातें बताईं। और गुरुवार को स्प्रिंट के गीगाबिट क्लास एलटीई सर्विस से गुरुवार को इस बारे में संकेत मिले।

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में सबसे ज्यादा गौर किया जाने वाला बदलाव है, नया अंडाकार फिंगरप्रिंट सेंसर। इस बीच, फोन का डिज़ाइन लगभग पुराना ही है क्योंकि फोन के मौज़ूद और आने वाले मोटो मोड्स को सपोर्ट करना है। इसका मतलब है कि नए फ्लैगशिप वेरिएंट में पिछले साल के वेरिएंट की तरह ही 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है। एमडब्ल्यूसी इवेंट से आई एक तस्वीर में एक गेमपैड मोड का भी पता चला, जिसे सबसे पहले एंड्रॉयड सेंट्रल ने देखा। इसके अलावा स्प्रिंट के लॉन्च से मिली एक दूसरी तस्वीर को वायरलेसवर्ल्ड के संपादक डियाना गूवेर्ट्स ने ट्वीट किया।
 
moto

इस डिवाइस के प्रीमियम कैटेगरी में आने की उम्मीद है। आने वाले मोटो फ्लैगशिप डिवाइस में टॉप के स्पेसिफिकेशन होंगे, जिनमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर भी शामिल है। इस डिवाइस में ओरिजिनल की तरह ही पतले मेटल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्प्रिंट के गीगाबिट एलटीई सर्विस में जिस डिवाइस की तस्वीर दिखी, वह स्नैपड्रैगन 835 पर चलता है। कथित मोटो ज़ेड (2017) स्मार्टफोन के किनारे ढके हुए थे जिससे इसके मोटो ज़ेड (2017) होने की पुष्टि होना कठिन हो जाता है।

हालांकि, स्प्रिंट ने कहा कि जिस डिवाइस की टेस्टिंग की जा रही है वह एक आने वाले फ्लैगशिप फोन है।
 
moto

याद दिला दें कि पिछले साल लॉन्च हुए मोटो ज़ेड में 5.5 इंच क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। इस डिवाइस को 5.2 मिलीमीटर मोटाई के साथ दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया था। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में वाइड एंगल लेंस और एक फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto Z, Moto Z 2017, Moto Mods, Mobiles, Android, Moto Z 2017 Leaks
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »