Moto X4 की कीमत 23,999 रुपये होने का दावा

एक नई रिपोर्ट में लॉन्च से पहले भारत में Moto X4 की कीमत का खुलासा किया गया है। पहले मोटो एक्स4 को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाना था। लेकिन कंपनी ने इस इवेंट को टाल दिया था। इसके बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि स्मार्टफोन को भारत में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2017 19:23 IST
ख़ास बातें
  • झाऊ यू नाम के एक ट्विटर यूज़र ने हैंडसेट की तस्वीर की साझा की है
  • इसमें मोटो एक्स4 की कीमत कथित तौर पर दिख रही है
  • मॉडल नंबर एक्सटी1900-2 वाले हैंडसेट की कीमत 23,999 रुपये है
एक नई रिपोर्ट में लॉन्च से पहले भारत में Moto X4 की कीमत का खुलासा किया गया है। पहले मोटो एक्स4 को भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया जाना था। लेकिन कंपनी ने इस इवेंट को टाल दिया था। इसके बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि स्मार्टफोन को भारत में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

अब एक रिपोर्ट में मोटो एक्स4 की भारत में कीमत को लेकर इशारों में बताया गया है। झाऊ यू नाम के एक ट्विटर यूज़र ने हैंडसेट की तस्वीर की साझा की है जिसमें मोटो एक्स4 की कीमत कथित तौर पर दिख रही है। लीक हुई तस्वीर के मुताबिक, मॉडल नंबर एक्सटी1900-2 वाले हैंडसेट की कीमत 23,999 रुपये है। दूसरी तस्वीर हैंडसेट के सेटिंग्स पेज की है जिससे मोटो एक्स4 में डुअल सिम सपोर्ट का ज़िक्र है।
Advertisement
 

मोटो एक्स4 के स्पेसफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी (1080x1920पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है।  फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। अलग-अलग बाज़ारों के हिसाब से फोन 3 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरोज को 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
Advertisement

मोटो एक्स4 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबेल बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है। मोटो एक्स4 एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। लेकिन बता दें कि भारत में अभी एलेक्सा सपोर्ट मौजूद नहीं है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.