Moto X4 स्मार्टफोन 2 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

लेनोवो ने अपने मोटो ब्रांड के तहत, अपनी ज़ेड और ई सीरीज़ में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके अलावा सी सीरीज़ में नए बजट डिवाइस भी पेश किे। लेकिन लगता है कि एक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन को भूलना नहीं चाहती, इस सीरीज़ का आख़री फोन दो साल पहले लॉन्च किया गया था।

Moto X4 स्मार्टफोन 2 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 में 5.2 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले होर सकता है
  • मोटो एक्स4, 2 सितंबर को लॉन्च हो सकता है
  • अमेरिका में फोन की कीमत 399.99 डॉलर हो सकती है
विज्ञापन
लेनोवो ने अपने मोटो ब्रांड के तहत, अपनी ज़ेड और ई सीरीज़ में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसके अलावा सी सीरीज़ में नए बजट डिवाइस भी पेश किे। लेकिन लगता है कि एक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन को भूलना नहीं चाहती, इस सीरीज़ का आख़री फोन दो साल पहले लॉन्च किया गया था। कुछ ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि मोटो एक नए स्मार्टफोन मोटो एक्स4 पर काम कर रही है, जो एक्स सीरीज़ का नया डिवाइस होगा। इस बीच, मोटो ने फेसबुक पर एक आधिकारिक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें 2 सितंबर को शाम 6 बजे एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी गई है। इस इवेंट में Moto X4 लॉन्च करने की ख़बरें हैं।

(स्मार्टफोन के वीडियो रिव्यू के लिए गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को करें सब्सक्राइब)

मोटो ने फिलीपींस के अपने फेसबुक पेज पर एक फेसबुक लाइव इवेंट का पोस्टर जारी किया। इस पोस्ट में फिलीपींस के मशहूर अभिनेताओं को दिखाया गया है और बताय गया है कि कंपनी 2 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 3 बजे एक इवेंट आयोजित करेगी। मोटो एक्स4 के बारे में पहले भी कई बार ख़बरें आ चुकीं है और फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। और उम्मीद है कि मोटो अपने फेसबुक लाइव इवेंट में इस चर्चित स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

इसके अलावा, जाने-माने टिप्सटर एंद्री यातिम ने भी मोटो एक्स4 के लॉन्च की जानकारी साझा की है। और बताया कि फोन को उत्तरी अमेरिका में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, मोटो एक्स4 की ऑनलाइन कीमत 349.99 डॉलर और 399.99 डॉलर होगी। इसके अलावा मोटो एक्स4 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने का भी पता चला है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो, मोटो एक्स4 स्मार्टफोन मोटो एक्स सीरीज़ का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। हालांकि, ये कीमतें कथित तौर पर दी गईं हैं और आधिकारिक जानकारी आने तक पाठकों को इन पर पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिे।

अभी तक, मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मोटो एक्स4 को पिछले हफ्ते एफसीसी से सर्टिफिकेशन मिला था, जिससे फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। मोटो एक्स4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, फोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास 3 दिया जाएगा। इस फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, एड्रेनो 508 जीपीयू और 4 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो, मोटो एक्स4 में दो 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे- एक कलर और दूसरा मोनोक्रोम ग्रेड के लिए। फ्रंट की बात करें तो, फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है और फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »