Moto X4 के 3 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 7,000 रुपये कम होने की खबर

Moto X4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम होकर 13,999 रुपये हो गई है। पहले इस वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • Moto X4 में है 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन
  • स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट के साथ आता है मोटो एक्स4
  • डुअल कैमरा सेटअप भी है मोटोरोला के इस फोन में
लेनोवो के Motorola ब्रांड ने बीते साल नवंबर महीने में Moto X4 हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। मोटो एक्स4 के 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि Moto X4 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की गई है। फिलहाल, सिर्फ 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम किए जाने की खबर आई है। हालांकि, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट सस्ते में बिक रहे हैं। लेकिन कीमत में कटौती 5,000 रुपये की है।

रिटेलर महेश टेलीकॉम ने जानकारी दी है कि Moto X4 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम होकर 13,999 रुपये हो गई है। पहले इस वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये थी। Flipkart पर यही वेरिएंट 15,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले इसकी कीमत 22,999 रुपये थी। Moto X4 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इस साल जनवरी में 24,999 रुपये में उतारा गया था। यह अब भी इसी कीमत में बिक रहा है।
Advertisement


अमेज़न इंडिया पर Moto X4 का 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट क्रमशः 13,744 रुपये, 15,767 रुपये और 19,998 रुपये में उपलब्ध हैं। हमने कीमत में कटौती को लेकर मोटोरोला से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही हम इस खबर को अपडेट करेंगे।
Advertisement

Moto X4 स्पेसिफिकेशन
मोटो एक्स4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto X4, Moto X4 Price in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.