मोटो एक्स स्टाइल को मिल सकता है एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 11:51 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटो एक्स स्टाइल के बारे में पता चला
  • अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं
  • इससे पहले मोटो एक्स प्ले में भी नूगा अपडेट मिलने का पता चला था
लेनोवो के मोटोरोला ब्रांड ने अक्टूबर महीने में उन फोन की सूची ज़ारी की थी जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। कंपनी ने बताया था कि मोटो ज़ेड सीरीज़ और मोटो जी4 सबसे पहले अपडेट पाने वाले फोन होंगे। मोटो एक्स प्ले और मोटो एक्स स्टाइल को भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट दिए जाने की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे लगता है कि मोटो एक्स स्टाइल को सीधा एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा।

दरअसल, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाले मोटोरोला मोटो एक्स स्टाइल को बेंचमार्क साइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। संभव है कि यह हैंडसेट कंपनी के सोक प्रोसेस का हिस्सा हो। अपडेट को आम यूज़र के लिए जारी करने से पहले मोटोरोला चुनिंदा यूज़र को अपडेट भेज कर फीडबैक लेती है और फिर कमियों को दूर करती है। यह भी ध्यान रखना होगा कि मोटोरोला ने एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट के रोल आउट के संबंध में कुछ भी नहीं बताया है। ऐसे में अपडेट रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी एंड्रॉयड 7.1.1 के साथ अपने सॉफ्टवेयर फ़ीचर भी जोड़ेगी। इससे पहले मोटोरोला एक्स प्ले को भी जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया था।

लेकिन, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि मोटो एक्स प्ले और मोटो एक्स स्टाइल में से किसे पहले नूगा अपडेट मिलेगा। अभी एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की किसी तारीख के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। अब तक, मोटो ज़ेड और मोटो जी 4 स्मार्टफोन में नूगा अपडेट जारी किए गए हैं।

गूगल ने इसी महीने नेक्सस और पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट रोल आउट किया था। नए एंड्रॉयड 7.1.1 अपडेट में दिसंबर के लिए जारी किए गए सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल हैं। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट में नए इमोजी जोड़े गए हैं जो जेंडर इक्वालिटी को दिखाते हैं। गौर करने वाली बात है, गूगल ने इससे पहले कई सारे फीमेल इमोजी कैरेक्टर जोड़ने का ऐलान भी किया था। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट के साथ ही, गूगल ने कई नए इमोजी कैरेक्टर जोड़े हैं। इमोजी के अलावा, गूगल ने सपोर्ट करने वाले एप्लिकेशन में सीधे कीबोर्ड के जरिए जिफ़ इमेज सपोर्ट भी दिया है। कुछ ऐप गूगल अलो, गूगल मैसेंजर और हैंगआाउट के ज़रिए जिफ़ सपोर्ट करेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, moto x play, moto x style, android nougat update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  4. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
  5. Haier CIVIC AI MAXX रोबोट वैक्यूम क्लीनर, सभी मंजिल और पूरे घर की करेगा सफाई, खुद करेगा गंदगी की पहचान
  6. लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
  8. HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
  9. एंथ्रोपिक का नया AI Claude Duet भारत आया, जब आप ऑफिस में नहीं होंगे तो आपकी जगह करेगा काम
  10. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.