मोटो एक्स प्ले को भारत में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू

मोटो एक्स प्ले को भारत में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
महीने की शुरुआत में मोटो जी (जेन 3) स्मार्टफोन के लिए अपडेट रोल आउट करने बाद मोटोरोला ने अपने मोटो एक्स प्ले के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट भारत और ब्राज़ील के मोटो एक्स प्ले यूज़र के लिए जारी किया गया है।

करीब 590 एमबी का 'ओवर द एयर' अपडेट जल्द ही मोटो एक्स प्ले के ग्लोबल उपभोक्ताओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका अपडेट का कोडनेम MPD24.65-18 d है। गौर करने वाली बात है कि मोटो एक्स प्ले के साथ लॉन्च किए गए मोटो एक्स स्टाइल को पिछले महीने अपडेट मिलना शुरू हो गया था। मोटोरोला मोटो एक्स प्ले के यूज़र मैनुअली भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए Settings > About Phone > System Update में जाना होगा।

अपडेट में इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के सभी नए फ़ीचर मिलेंगे। एंड्रॉयड मार्शमैलो नएऐप पर्मिशन, गूगल नाउ ऑन टैप फ़ीचर, एंड्रॉयड पे मोबाइल पेमेंट सिस्टम और नए फिंगरप्रिंट एपीआई के साथ आता है। इसमें गूगल के सिक्योरिटी पैच भी मौजूद हैं।

मार्शमैलो ओएस के आम फ़ीचर के अलावा मोटोरोला अपने डिवाइस संबंधित बदलाव भी जारी करेगी। यूज़र नए एंड्रॉयड ओएस वर्ज़न को अपडेट करने के बाद ये बदलाव देख पाएंगे। कुछ अहम बदलाव में मोटो असिस्ट फ़ीचर को हटाया जाना शामिल है। कंपनी ने बताया है कि लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में 'Sound and notification' सेंटिंग्स में 'डू नॉट डिस्टर्ब' का विकल्प मौजूद है। इस फ़ीचर में मोटो असिस्ट के सारे फंक्शन मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »