• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो जी (जेन 3) यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू

मोटो जी (जेन 3) यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू

मोटो जी (जेन 3) यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू
विज्ञापन
मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए खुशखबरी है। मोटोरोला इंडिया ने पिछले हफ्ते से मोटो जी (जेन 3) हैंडसेट को एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट देना शुरू कर दिया है। भारतीय मॉडल एक्सटी1550 को मार्शमैलो का ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।

याद रहे कि कंपनी ने पिछले महीने ही अमेरिका और कनाडा में मोटो जी (जेन 3) के लिए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट जारी किया था। पहले की तरह यह अपडेट 2 जीबी का है। इसके बाद स्मार्टफोन पर 24.11.25.en.US सॉफ्टवेयर वर्ज़न आ जाता है। गौर करने वाली बात है कि हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक मोटो जी (जेन 3) हैंडसेट पर मार्शमैलो अपडेट का नोटिफिकेशन अभी तक नहीं आया है। संभव है कि अपडेट को अलग-अलग फेजमें जारी किया जा रहा है। मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) के यूज़र मैनुअली भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके लिए Settings > About Phone > System Update में जाना होगा।
 
motorola moto gen 3 marshmallow update india

पिछले साल जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया गया मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। अपडेट में इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के सभी नए फ़ीचर मिलेंगे। एंड्रॉयड मार्शमैलो नएऐप पर्मिशन, गूगल नाउ ऑन टैप फ़ीचर, एंड्रॉयड पे मोबाइल पेमेंट सिस्टम और नए फिंगरप्रिंट एपीआई के साथ आता है। इसमें गूगल के सिक्योरिटी पैच भी मौजूद हैं।

मार्शमैलो ओएस के आम फ़ीचर के अलावा मोटोरोला अपने डिवाइस संबंधित बदलाव भी जारी करेगी। यूज़र नए एंड्रॉयड ओएस वर्ज़न को अपडेट करने के बाद ये बदलाव देख पाएंगे। कुछ अहम बदलाव में मोटो असिस्ट फ़ीचर को हटाया जाना शामिल है। कंपनी ने बताया है कि लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में 'Sound and notification' सेंटिंग्स में 'डू नॉट डिस्टर्ब' का विकल्प मौजूद है। इस फ़ीचर में मोटो असिस्ट के सारे फंक्शन मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »