मोटोरोला मोटो एक्स (जेन 4) की तस्वीर लीक

मोटोरोला मोटो एक्स (जेन 4) की तस्वीर लीक
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि मोटोरोला ने अपने मोटो एक्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन के चौथे जेनरेशन डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया है। कथित तौर पर इस हैंडसेट की तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई हैं। याद दिला दें कि मोटोरोला के मोटो एक्स फ्लैगशिप परिवार का आखिरी हैंडसेट मोटो एक्स स्टाइल है जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था।

CNBeta वेबसाइट द्वारा जारी की गई तस्वीर में अघोषित मोटोरोला मोटो एक्स (जेन 4) का रियर पैनल नज़र आ रहा है। हालांकि, हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। वेबसाइट ने बताया है कि यह तस्वीर टेस्ट मॉडल की हो सकती है। ऐसे में मार्केट में लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोन का डिजाइन थोड़ा अलग हो सकता है। तस्वीर में नज़र आ रहे स्मार्टफोन की पूरी बॉडी मेटल की है और रियर हिस्से में बड़ा सा गोलाकार प्राइमरी कैमरा है। मोटो एक्स (जेन 4) का आकार पुराने मोटो एक्स स्मार्टफोन जैसा ही है। रियर पैनल पर कैमरा, फ्लैश और मोटोरोला लोगो मौजूद है, लेकिन इस बार कैप्सूल जैसे दिखने वाले मेटल स्ट्रिप का इस्तेमाल नहीं किया गया है। रियर कैमरे के लेंस पर बड़े से ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है, बहुत हद तक मोटो 360 स्मार्टवाच का सर्कुलर डायल जैसा। इसके अंदर डुअल-टोन एलईडी फ्लैश मौजूद है। स्पीकर ग्रिल रियर पैनल के निचले हिस्से में नज़र आ रहे हैं, पुराने मोटो एक्स स्मार्टफोन की तरह। मोटोरोला का लोगो रियर पैनल के केंद्र में मौजूद है। डिवाइस के दाहिने किनारे पर मौजूद हैं तीन बटन।

बड़े कैमरे के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले स्मार्टफोन में मोटोरोला की कोशिश फोटोग्राफी के अनुभव को बेहतर करने की रहेगी। हालांकि, कैमरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। मोटोरोला ने अभी तक मोटो एक्स (जेन 4) स्मार्टफोन को लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »