• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटो एक्स फोर्स अब भारत में रिटेल स्टोर पर होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो एक्स फोर्स अब भारत में रिटेल स्टोर पर होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो एक्स फोर्स अब भारत में रिटेल स्टोर पर होगा उपलब्ध, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मोटोरोला ने गुरुवार को ऐलान किया कि इसका हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स अब भारत में 400 रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। मोटो एक्स फोर्स 'शैटरप्रूफ' स्क्रीन के साथ आता है। अभी तक यह स्मार्टफोन सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और स्नैपडील से ही खरीदा जा सकता था। फोन की कीमत 49,999 रुपये है।

मोटो का यह स्मार्टफोन नामी फिजिकल रिटेल स्टोर क्रोमा, हॉटस्पॉट, विजय सेल्स और पूर्विका पर मिलेगा। कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मोटो एक्स फोर्स को 15 शहरों में फैले 400 रिटेल स्टोर से ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। मोटो एक्स फोर्स ब्लैक, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

भारत में मोटो एक्स फ़ोर्स का 32 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट 53,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 4 साल की वारंटी के साथ आएगा।

गौरतलब है कि मोटोरोला ने पिछले साल अक्टूबर महीने के अंत में मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च किए गए मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है।

मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। अगर हैंडसेट कंक्रीट के स्लैब पर भी गिर जाता है तो इसका स्क्रीन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। यह 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में कहा गया है कि मिले-जुले इस्तेमाल पर यह 2 दिन तक चल जाएगी। इसके अलावा बैटरी क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें एफ/2.0 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्ट ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आता है और इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसके साथ भी फ्लैश मौजूद है।

यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »