• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लॉन्च से पहले Moto G85 फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगा 50MP मेन कैमरा, 5000mAh बैटरी!

लॉन्च से पहले Moto G85 फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगा 50MP मेन कैमरा, 5000mAh बैटरी!

फोन का 50MP रियर मेन कैमरा f/1.79 अपर्चर के साथ आने वाले Sony IMX882 सेंसर से लैस होगा।

लॉन्च से पहले Moto G85 फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस लीक, मिलेगा 50MP मेन कैमरा, 5000mAh बैटरी!

Photo Credit: X/@Sudhanshu1414

Moto G85 के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

ख़ास बातें
  • 6.67 इंच के 3D Curved OLED डिस्प्ले से फोन लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन के रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Moto G85 को Motorola जल्द लॉन्च करने वाली है। फोन कई सर्टीफिकेशंस में स्पॉट हो चुका है और इसके मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। अब एक और लीक सामने आया है जिसमें Moto G सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन को लेकर सामने आए लीक के मुताबिक, इसमें 6.67 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले आ सकता है। डिस्प्ले में 1080 x 2400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। रिफ्रेश रेट 120Hz का हो सकता है। फोन Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। फुल स्पेसिफिकेशंस डीटेल नीचे दिए जा रहे हैं। 

Moto G85 के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने X हैंडल से एक पोस्ट में इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस लिस्ट किए हैं। 6.67 इंच के 3D Curved OLED डिस्प्ले से फोन लैस होकर आ सकता है। इसमें 395ppi पिक्सल डेंसिटी देखने को मिल सकती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन के रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। 

टिप्स्टर के मुताबिक, फोन का 50MP रियर मेन कैमरा f/1.79 अपर्चर के साथ आने वाले Sony IMX882 सेंसर से लैस होगा। इस लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी देखने को मिल सकती है। मेन कैमरा के अलावा यहां 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर देखने को मिल सकता है जिसका f/2.2 अपर्चर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 MP कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग देखने को मिल सकती है। 

फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है जिसके साथ में 30W फास्ट चार्जिंग क्षमता देखने को मिल सकती है। फोन में 8 जीबी रैम या 12 जीबी रैम दी जा सकती है। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी की दी जा सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.1, NFC, GPS (A-GPS), GLONASS, और USB 2.0 का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में दो माइक्रोफोन देखने को मिल सकते हैं। साथ ही साउंड के लिए यहां Dolby Audio सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। डिवाइस के डाइमेंशन 161.91 x 73.06 x 7.59mm हो सकते हैं और वजन 171 ग्राम हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »