Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 20:57 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने Moto Razr Fold को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

Photo Credit: Motorola

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने Moto Razr Fold को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में मोटोरोला ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में भी Moto Razr Fold के लिए इस सप्ताह प्री-रिजर्वेशन शुरू हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।  चीन में Moto Razr Fold के लिए व्हाइट और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.6 इंच (1,080 x 2,520 पिक्सल्स) LTPO pOLED कवर डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल सिम वाले Motorola Razr Fold में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno A829 GPU दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके आउटर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC, GPS, BeiDou, NavIC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Moto Razr Fold में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, ई-कम्पास और बैरोमीटर हैं। इस स्मार्टफोन का फोल्ड करने पर साइज 160.05 x 73.6 x 10.04 mm और अनफोल्ड होने पर 144.47 x 160.05 x 4.7 mm का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.