Moto G9 Power ने दमदार बैटरी के साथ दी भारत में दस्तक, जानें कीमत

Moto G9 Power के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये है। यह फोन इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2020 14:25 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 Power में मौजूद है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • मोटो जी9 पावर का डिस्प्ले 6.8 इंच एचडी+ का है
  • फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है

Moto G9 Power की सेल Flipkart के माध्यम से 15 दिसंबर को शुरू की जाएगी।

Moto G9 Power स्मार्टफोन को भारत में Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। नया मोटो फोन 6,000 एमएएच जैसी बड़ी बैटरी से लैस है, जो कि इस फोन की प्रमुख यूएसपी है। हालांकि, मोटो जी9 पावर होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में दो कलर शेड फीचर किए गए हैं और यह आईपी52-रेटेड है। गौर करने की बात यह है कि हाल ही में कंपनी ने भारत में Moto G 5G लॉन्च किया था, जिसके तुरंत बाद अब मोटो जी9 पावर को पेश किया है। मोटो जी9 पावर मार्केट में रेगुलर Moto G9 के साथ स्थित होगा, जिसे अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Moto G9 Power price in India, availability details

मोटो जी9 पावर के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 11,999 रुपये है। यह फोन इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Moto G9 Power की सेल Flipkart के माध्यम से 15 दिसंबर को शुरू की जाएगी।
Advertisement

मोटो जी9 पावर को भारत से पहले पिछले महीने यूरोप में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत यूरोप में EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) थी।
 

Moto G9 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन का डायमेंशन 172.14x76.79x9.66mm और 221 ग्राम भारी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.