Moto G9 Plus की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, स्पेन की रिटेल साइट पर हुआ लिस्ट

Motorola का Moto G9 Plus को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जाएगा, जिसकी कीमत यूरोप में 277.15 यूरो होगी।

Moto G9 Plus की कीमत लॉन्च से पहले हुई लीक, स्पेन की रिटेल साइट पर हुआ लिस्ट

Moto G9 Plus 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Spain की रिटेल साइट पर कीमत के साथ लिस्ट हुआ है Moto G9 Plus
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है स्मार्टफोन
  • हाल ही में कंपनी ने Motorola One Vision और Moto G 5G को किया था लॉन्च
विज्ञापन
Moto G9 Plus को कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन को कथित तौर पर 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन 277.15 यूरो (लगभग 23,700 रुपये) कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने पिछले हफ्ते ही Motorola One Vision Plus और Moto G 5G लॉन्च किया था और अब मोटोरोला का एक और फोन बाजार में आने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। अभी तक, मोटोरोला ने खुद Moto G9 Plus को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Moto G9 Plus price (expected)

सुधांशु नाम के एक टिपस्टर द्वारा पहली बार देखी गई और Gadgets 360 द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित की गई लिस्टिंग के अनुसार, Motorola का Moto G9 Plus को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जाएगा, जिसकी कीमत यूरोप में 277.15 यूरो होगी। इसे स्पेनिश ऑनलाइन रिटेलर ParatuPC पर लिस्ट किया गया है। हालांकि लिस्टिंग में फोन स्टॉक से बाहर दिखाई दे रहा है।

Moto G9 Plus लिस्टिंग में XT2087 मॉडल नंबर का भी जिक्र किया गया है, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। विशेष रूप से, इसी मॉडल नंबर को ईईसी लिस्टिंग में भी देखा गया था। यह लिस्टिंग भी किसी प्रकार की जानकारी को साझा नहीं करती थी। लिस्टिंग कल, 13 जुलाई को प्रकाशित की गई थी और कहा गया था कि मॉडल नंबर XT2087 के साथ फोन के दो मॉडल होंगे।

EEC लिस्टिंग को पहली बार MySmartPrice द्वारा देखा गया और स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा सत्यापित किया गया।

अब तक, मोटोरोला ने इस कथित Moto G9 Plus के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह बिक्री पर कब जाएगा। यदि फोन को जुलाई में बाद में घोषित किया जाता है, तो यह इस महीने लॉन्च होने वाला कंपनी का चौथा फोन होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »