Moto G85 फोन 18GB रैम, Snapdragon 4 Gen 3 चिप के साथ होगा लॉन्च! सभी स्पेसिफिकेशन लीक

फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। हालांकि यहां लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग के बारे में डिटेल्स पता नहीं लग पाते हैं।

Moto G85 फोन 18GB रैम, Snapdragon 4 Gen 3 चिप के साथ होगा लॉन्च! सभी स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: X/@Sudhanshu1414

Moto G85 फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • यह 1TB तक स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ आ सकता है।
  • यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 3 चिप से लैस होगा।
  • फोन ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन शेड्स में आने वाला है।
विज्ञापन
Moto G85 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले लीक्स के चलते चर्चा में बना हुआ है। फोन को हाल ही के दिनों में कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। Moto G सीरीज मार्केट में यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है। कंपनी इस सीरीज में हर प्राइस रेंज के फोन उतार रही है। अब Moto G85 भी एक और एडिशन होने जा रहा है जो कि अब चीन की सर्टिफिकेशन में भी दिखा है। यहां पर फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। 

Moto G85 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन को चीन की सर्टीफिकेशन अथॉरिटी TENAA पर स्पॉट (via)किया गया है। अलग अलग मार्केट्स के हिसाब से फोन अलग अलग मॉडल नम्बर सीरीज में देखा गया है। इसके मॉडल नम्बर XT2427-1, XT2427-2, XT2427-3, और XT2427-4 के तौर पर सामने आए हैं। भारतीय वेरिएंट के लिए फोन का मॉडल नम्बर XT2427-3 बताया गया है। जबकि चीन में इसका मॉडल नम्बर XT2427-4 बताया गया है। TENAA के साथ ही फोन BIS पर भी स्पॉट हुआ है। TENAA पर इसके मेन स्पेसिफिकेशंस लिस्टेड हैं। 

Moto G85 फोन में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन मिलने वाला है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले की बात की गई है। फोन ब्लैक, ब्लू, और ग्रीन शेड्स में आने वाला है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 3 चिप से लैस होगा। 

फोन में 18GB तक रैम बताई गई है। जिसमें 8 जीबी, 12 जीबी, और 16 जीबी के निचले वेरिएंट्स आ सकते हैं। स्टोरेज के लिए भी कई वेरिएंट्स यहां बताए गए हैं। यह 1TB तक स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ आ सकता है। निचले वेरिएंट्स में 128 जीबी और 256 जीबी का ऑप्शन दिया जा सकता है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। हालांकि यहां लिस्टिंग में फास्ट चार्जिंग के बारे में डिटेल्स पता नहीं लग पाते हैं। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रियर में यह 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा कैरी करेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा होगा। फोन में डिस्प्ले के अंदर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर आने वाला है। डिवाइस के डाइमेंशन 161.9 x 73 x 7.5mm बताए गए हैं। वजन में यह 171 ग्राम का बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »