Moto G85 5G हुआ 50MP कैमरा, Snapdragon 6s Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G85 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन,120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2024 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Moto G85 5G की कीमत यूके में £299.99 (लगभग 31,775 रुपये) है।
  • Moto G85 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Moto G85 में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने हाल ही में चीन में Moto S50 Neo स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ब्रांड ने इसी स्मार्टफोन को Moto G85 5G नाम से पूरे यूरोप में भी लिस्ट किया है। Moto G85 में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां हम आपको Moto G85 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G85 5G Price


Moto G85 5G की कीमत यूके में £299.99 (लगभग 31,775 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Motorola के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक अभी इसे ऑर्डर करते हैं तो उन्हें एक 68W टर्बोपावर चार्जर मुफ्त मिलेगा।


Advertisement
Moto G85 5G Specifications


Moto G85 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन,120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बिल्ट इन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Moto G85 में ऑक्टा कोर Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Moto G85 में स्लिम डिजाइन और रियर में उभरा हुआ कैमरा है। यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिसेस पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G85 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है जो कि मैक्रो और डेप्थ सेंसर के तौर पर भी काम करता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 4 साल के लिए अपडेट का वादा करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, curved display
  • Reliable day-to-day, gaming performance
  • Good primary, macro cameras
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Automatic bloatware downloads (can be uninstalled)
  • Notification spam
  • Subpar ultra-wide angle camera
  • Lower performance in benchmark tests
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.