Moto G7 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप का खुलासा

लीक हुए स्पेसिफिकेशन को टेक ब्लॉग HowToTechNaija ने सार्वजनिक किया है। इसके मुताबिक, एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले मोटो जी7 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा।

Moto G7 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिस्प्ले और कैमरा सेटअप का खुलासा
ख़ास बातें
  • Motorola अपने किफायती Moto G7 स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च करेगी
  • Moto G7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का दावा है
  • फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा
विज्ञापन
Moto G7 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। पता चला है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले से लैस होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ है कि Moto G7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही कथित तौर पर मोटो जी7 की तस्वीरें सामने आईं थीं। इस बार स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। लीक हुई तस्वीरों में फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इसके अलावा हैंडसेट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन को टेक ब्लॉग HowToTechNaija ने सार्वजनिक किया है। इसके मुताबिक, एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले मोटो जी7 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा।

Moto G7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का दावा है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500 एमएएच की बैटरी का भी ज़िक्र है। बैटरी में मोटोरोला के अपने टर्बो चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट होगा।

उम्मीद है कि Motorola अपने किफायती Moto G7 स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च करेगी। और इस दौरान नए मॉडल के बारे में इसी तरह जानकारियां लीक होने का सिलसिला ज़ारी रहेगा।

याद रहे कि Moto G6 को साल अप्रैल महीने में Moto G6 Play और Moto G6 Plus के साथ लॉन्च किया गया था। Moto G6 में 5.7 इंच की मैक्स विज़न आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस (1080x2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी या 4 जीबी। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। Moto G6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। इसके साथ टर्बोपावर चार्जर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7, Motorola, Moto G7 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »