Moto G7 की तस्वीरें लीक, Moto G7 सीरीज़ के सभी हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Moto G7 सीरीज़ से फरवरी महीने में पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। इस बीच मोटो जी7 हैंडसेट की कथित वास्तविक तस्वीरें और प्रमोशनल रेंडर्स ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 Power में होगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Moto G7 Play इस परिवार का सबसे सस्ता फोन होगा
  • Moto G7 सीरीज़ से 7 फरवरी को उठेगा पर्दा
Moto G7 सीरीज़ से फरवरी महीने में पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। इस बीच मोटो जी7 हैंडसेट की कथित वास्तविक तस्वीरें और प्रमोशनल रेंडर्स ऑनलाइन सार्वजनिक हुए हैं। गौर करने वाली है कि ताज़ा लीक अब तक सामने आई जानकारियों से मेल खाते हैं। इसके अलावा Moto G7 सीरीज़ के सभी अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। बता दें कि आने वाले महीने में Moto G7 परिवार के चार फोन लॉन्च होंगे- Moto G7, Moto G7 Power, Moto G7 Play और Moto G7 Plus।

टेक ब्लॉग 91Mobiles ने मोटो जी7 स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें भरोसेमंद सूत्र के हवाले से मिलने की बात की गई है। तस्वीरों सेहमें आने वाले इस स्मार्टफोन के डिजाइन का अंदाज़ा मिला है और इसके अलावा पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है। फोटो में फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ नज़र आ रहा है। दूसरी तरफ, लीक हुए प्रमोशनल रेंडर्स यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक की पुष्टि करते हैं।
 

वहीं, Slashleaks ने मोटो जी7 के सभी वेरिएंट के अहम स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया है। हम स्वतंत्र तौर पर इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं करते हैं।
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G7 में 6.24 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) स्क्रीन होगी। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ में 4 जीबी रैम और 3,000 एमएएच की बैटरी होगी। अन्य स्पेसिफिकेशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। एक एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और इसके साथ जुगलबंदी में काम करेगा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। दावा किया गया है कि यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

टेक ब्लॉग Android Pure की रिपोर्ट में मोटो जी7 के रेंडर्स लीक हुए हैं। इस रिपोर्ट में ऊपर दिए गए स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है। फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आएगा।
Advertisement
 

Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Moto G7 Plus में 6.24 इंच की स्क्रीन होगी, मोटो जी7 की तरह। यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन के रैम, ऑपरेटिंग सिस्टम, स्टोरेज और बैटरी क्षमता मोटो जी7 वाले ही होंगे। लेकिन मोटो जी7 प्लस में बेहतर कैमरे दिए जाएंगे। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।
 

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

खबर है कि मोटो जी7 पावर 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। मोटो जी7 पावर के नाम से ही साफ है कि यह बड़ी बैटरी से लैस होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कंपनी इस फोन के साथ टर्बोचार्जर भी देगी। अन्य स्पेसिफिकेशन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हैं। मोटो जी7 सीरीज़ के अन्य फोन की तरह Moto G7 Power आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।
 

Moto G7 Play स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

डिस्प्ले के लिहाज से मोटो जी7 परिवार का सबसे छोटा सदस्य होगा Moto G7 Play। मोटो जी7 में 5.7 इंच की एचडी+ (720x1512 पिक्सल) स्क्रीन दी जाएगी। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की होगी। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह फोन भी एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।
Advertisement

बता दें कि Motorola 7 फरवरी को ब्राज़ील के साउ पोलो में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में ही Moto G7 सीरीज़ के स्मार्टफोन से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1512 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  2. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.