• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और डिस्प्ले नॉच होने की जानकारी

Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और डिस्प्ले नॉच होने की जानकारी

मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन होगा Moto G7 Play। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की योजना है। फोन को अमेरिका की टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर लिस्ट किया गया है।

Moto G7 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और डिस्प्ले नॉच होने की जानकारी

Moto G7 Play में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होने की जानकारी

ख़ास बातें
  • Moto G7 Play की वास्तविक तस्वीरें आईं सामने
  • Moto G7 Play में डिस्प्ले नॉच होने की पुष्टि हुई है
  • मोटो जी7 प्ले में 2,820 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन होगा Moto G7 Play। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की योजना है। फोन को अमेरिका की टेलीकम्युनिकेशन्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर लिस्ट किया गया है। यहां से हैंडसेट के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। हालांकि, लॉन्च की तारीख अभी भी रहस्य ही है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G7 Play की बैटरी मोटो जी6 प्ले की तुलना में छोटी होगी। आइए आपको मोटो के इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

संभावित Moto G7 स्पेसिफिकेशन

लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि Moto G7 Play में नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में पिछले हिस्से पर एक कैमरा होगा, साथ में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा। इस फोन में 2,820 एमएएच की बैटरी है, जो मोटो जी6 प्ले की 4000 एमएएच की तुलना में बहुत छोटी है। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी PhoneArena द्वारा दी गई।

स्पेसिफिकेशन के अलावा एफसीसी के कागज़ात में Moto G7 Play की वास्तविक तस्वीरों का भी इस्तेमाल हुआ है। इससे पता चलता है कि पिछले हिस्से पर एक कैमरा होगा। संभवः मोटोरोला के बैटविंग लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। बैकपैनल पर इसके अलावा बहुत कुछ नहीं है। इसके ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट होंगे। हम इस फोन को और रंग में पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। PhoneArena की रिपोर्ट में इस फोन को 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

एफसीसी कागज़ात के एक मैनुअल से Moto G7 Play में डिस्प्ले नॉच होने की पुष्टि हुई है। इस नॉच में फ्रंट कैमरा, फ्रंट फ्लैश और स्पीकर/ईयरपीस को जगह मिलेगी। हैंडसेट के निचले हिस्से पर Motorola का लोगो भी है। अगले साल Lenovo अपनी Moto G7 रेंज के चार फोन लॉन्च करेगी। हम Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power की बात कर रहे हैं।
 

संभावित Moto G7 Play की भारत में कीमत

फिलहाल अभी तक ऐसी कोई भी लीक रिपोर्ट सामने नहीं आई है जो मोटो जी7 प्ले की संभावित कीमत के बार में बता सके। लेकिन उम्मीद है कि Moto G7 Play की कीमत Moto G6 Play जितनी या उसके आसपास हो सकती है। याद करा दें कि भारत में मोटो जी6 प्ले को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7, Moto G7 Play, Motorola, Lenovo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »