64MP कैमरा के साथ Moto G60s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Moto G60s स्मार्टफोन की कीमत BRL 2,499 (लगभग 35,539 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। मोटो जी60एस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो हैं ब्लू और ग्रीन।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto G60s में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • मोटो जी60एस मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन को ब्राज़ील में किया गया है लॉन्च

ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है Moto G60s स्मार्टफोन

Moto G60s स्मार्टफोन को ब्राज़ील में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, इस साल अप्रैल महीने में कंपनी ने Moto G60 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था, जिसके कुछ महीनों बाद कंपनी ने मोटो जी60एस मॉडल ब्राज़ील में उतार दिया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नया फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जबकि मोटो जी60 फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस था। वहीं, नए फोन में कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, अप्रैल में लॉन्च हुआ मॉडल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। इन सब के अलावा, नए फोन में टर्बो चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
 

Moto G60s price, availability

Moto G60s स्मार्टफोन की कीमत BRL 2,499 (लगभग 35,539 रुपये) है, जिसमें फोन का सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राप्त होता है। मोटो जी60एस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो हैं ब्लू और ग्रीन। यह फोन खरीद के लिए ब्राज़ील में Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट है।
 

Moto G60s Specifications

मोटो जी60एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1080 X 2460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। Moto G60s फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम मौजूद है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी60एस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फिलहाल, कंपनी ने मोटो जी60एस फोन की बैटरी क्षमता से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह साफ कर दिया गया है कि इस फोन में 50W टर्बोपावर चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, एनएफसी और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। फोन में साइड माउंटेडि फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 169.7×75.9×9.6mm और भार 212 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.