6GB तक रैम वाले Moto G40 और Moto G60 के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जल्द होंगे भारत में लॉन्च!

बता दें, हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि यह दोनों फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 6,000 एमएएच की दमदारी बैटरी से लैस होंगे। वहीं, पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि इन दोनों में से एक फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Motorola India ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीज़र वीडियो साझा की है
  • Moto G60 और Moto G40 Fusion में मिल सकता है हाई-रिफ्रेश रेट
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से हो सकते हैं लैस

फोन में मिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी

Motorola G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन कथित रूप से भारत में लॉन्च किए जाने वाले हैं। वहीं Motorola India ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए टीज़र वीडियो पोस्ट कर G सीरीज़ के भारत लॉन्च की भी पुष्टि की है। वहीं, मोटो जी60 और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं, जिसके जरिए स्मार्टफोन से संबंधित कुछ जानकारियां सामने आई हैं। बता दें, हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि यह दोनों फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 6,000 एमएएच की दमदारी बैटरी से लैस होंगे। वहीं, पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि इन दोनों में से एक फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा।

Nashville chatterclass की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G60 और Moto G40 Fusion स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग में फोन से संबंधित कुछ जानकारियां सामने आई हैं, जैसे कि यह फोन Android 11 पर काम करेंगे और यह 1.80GHz  क्वालकॉम चिपसेट से लैस होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर हो सकता है, जो कि सबसे पहले पिछले साल POCO X3 स्मार्टफोन में दिया गया था। इसके अलावा, लिस्टिंग से जानकारी मिलती है कि मोटो जी60 फोन 6 जीबी रैम के साथ दस्तक देगा, वहीं मोटो जी40 फ्यूज़न फोन 4 जीबी रैम से लैस होगा।
Advertisement

लिस्टिंग में मोटो जी60 का सिंगल-कोर स्कोर 515 और मल्टी-कोर स्कोर 1375 प्वाइंट्स है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी40 फ्यूज़न का सिंगल-कोर स्कोर 519 व मल्टी-कोर स्कोर 1425 है।

गौरतलब है कि Motorola India ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें जानकारी मिलती है कि जल्द ही भारत में G स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement
 

हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि मोटो जी60 व मोटो जी40 फ्यूज़न स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट HDR10 डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के मुताबिक,  दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकते हैं, वहीं मोटो जी60 फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी40 फ्यूज़न फोन कथित रूप से 64 मेगापिक्सल प्राइमरी के साथ दस्तक दे सकता है। बाकि दो सेंसर एक जैसे होंगे, जिनमे 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा क्रमश: शामिल होगा।
Advertisement

इसके अलावा, मोटो जी60 फोन में सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल पेश हो सकता है, और मोटो जी40 फ्यूज़न फोन दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी के साथ दस्तक दे सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz display refresh rate
  • Clean software
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera quality
  • Bulky and unwieldy
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.