मोटो जी5एस प्लस, मोटो ज़ेड2 फोर्स व मोटो एक्स4 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने का खुलासा

लेनोवो के मोटो ब्रांड ने हाल ही में भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन मोटो मॉड्स सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, अब एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी गर्मियों के अंत तक भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स जल्द भारत में लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जून 2017 12:41 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये हो सकती है
  • मोटो जी5एस प्लस को 17,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है
  • मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है
लेनोवो के मोटो ब्रांड ने हाल ही में भारत में अपना मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन मोटो मॉड्स सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, अब एक ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी गर्मियों के अंत तक भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स जल्द भारत में लॉन्च होंगे। और इन तीनों स्मार्टफोन की कीमतें भी लीक हुईं हैं।

टिप्सटर एंद्री यातिम ने ट्विटर पर जानकारी दी कि भारत में लेनोवो इन गर्मियों में अपने मोटो जी5एस प्लस, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इन तीनों डिवाइस की सबसे अहम ख़ासियत इनमें रियर पर दिया गया डुअल कैमरा सेटअप है। टिप्सटर का दावा है कि मोटो जी5एस प्लस की कीमत 17,999 रुपये, मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड2 फोर्स की कीमत 38,999 रुपये होगी। हालांकि, अभी इन स्मार्टफोन के लॉन्च की किसी तारीख़ का पता नहीं चला है। लेकिन टिप्सटर के मुताबिक, ये सभी स्मार्टफोन इन्हीं गर्मियों के मौसम में जल्द भारत में लॉन्च होंगे।
Advertisement

मोटो जी5एस प्लस के बारे में कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत भी मिले हैं। लीक से खुलासा होता है कि इस स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप, एक फ्रंट फ्लैश और एक गोल आकार वाला होम बटन होगा। इसके अलावा मोटो जी5एस प्लस में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 7.0 नूगा होगा।

मोटो की नई 'एक्स' सीरीज़ में भी एक अतिरिक्त मोटो एक्स4 एडिशन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस डिवाइस के बारे में पहली बार पता चला है। अभी इस डिवाइस के बारे में बेहद कम जानकारी मिली है। मोटो ज़ेड2 फोर्स की पिछली लीक तस्वीरों से इस फोन में मोटो ज़ेड2 प्ले जैसा डिज़ाइन होने का पता चला है और इसमें मोटो मॉड्स के लिए भी सपोर्ट होगा। हालांकि, सबसे बड़ा फर्क है रियर पर दिया गया डुअल रियर कैमरा सेटअप।
Advertisement

मोटो ज़ेड2 फोर्स में एक शैटरशील्ड स्क्रीन और गीगाबिट एलटीई के लिए फ़ीचर सपोर्ट होने की उम्मीद है। गीगाबिट एलटीई के लिए अभी सिर्फ स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर ही सपोर्ट करता है। मोटो ज़ेड2 फोर्स में भी यही प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.