Moto G5S Plus और Moto G5S भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ने मंगलवार को भारत में मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस लॉन्च कर दिया। मोटो जी5एस प्लस जहां अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव होगा, वहीं मोटो जी5एस ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 अगस्त 2017 16:00 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी5एस प्लस की कीमत 15,999 रुपये है
  • मोटो जी5एस की कीमत 13,999 रुपये है
  • दोनों फोन अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस लॉन्च कर दिया। मोटो जी5एस प्लस जहां अमेज़न इंडिया एक्सक्लूसिव होगा, वहीं मोटो जी5एस को ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इनके रियर कैमरे। मोटो जी5एस प्लस में दो रियर कैमरे (13 मेगापिक्सल के दो सेंसर) और मोटो जी5एस में एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप (16 मेगापिक्सल सेंसर) दिया गया है। दोनों में फ्रंट फ्लैश भी है।

दोनों स्मार्टफोन को कंपनी ने 'special edition of the Moto G5 series' (मोटो जी सीरीज़ के स्पेशल एडिशन) बताया है। इन दोनों फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। और ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस हैं। मोटो जी5एस प्लस और मोटो जी5एस दोनों डिवाइस वाटर रीपेलैंट नैनो-कोटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल के कण से सुरक्षित रहेंगे। दोनों हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग के लिए टर्बोपावर चार्जिंग दी गई है।

मोटो जी5एस प्लस की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

मोटो जी5एस प्लस की कीमत भारत में 15,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर रात 11.59 बजे से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट, सभ क्रेडिट कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई, मोटो स्पोर्ट्स हेडफोन 499 रुपये में और अमेज़न किंडल ऐप पर 80 प्रतिशत तक छूट (300 रुपये तक) के अलावा 50 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा का भी ऑफर है। इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया है कि मोटो जी5 प्लस की कीमत अब भारत में 15,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये होगी।
 
 

मोटो जी5एस की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

मोटो जी5एस की कीमत भारत में 13,999 रुपये है। यह फोन लूनर ग्रे और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।  यह फोन अमेज़न, मोटो हब और कई बड़े रिटेलर पर मंगलवार रात 11.59 बजे से उपलब्ध होगा।
 

मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर

मोटो जी5एस प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 401 पीपीआई है। और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टफोन  4 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

मोटो जी5एस प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और डेप्थ एडिटर हैं। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/2.0, डुअल एलईडी फ्लैश दिए गए हैं। इसके अलावा क्विक कैप्चर, बेस्ट शॉट, टैप टू कैप्चर, पैनोरमा मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो और 4के अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, पैनोरमा मोड, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड के साथ आता है। यह फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  मोटो जी5एस प्लस का डाइमेंशन 153.5×76.2×9.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके टर्बो चार्जिंग के जरिए 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी5एस प्लस में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एज, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर है।

मोटो जी5एस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।
 
 
इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा बेस्ट शॉट, प्रोफेशनल मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, पैनोरमा, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो जैसे फ़ीचर भी हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस हैं। फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है लेकिन चुनिंदा बाज़ारों में इसका डुअल सिम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।

Advertisement
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। फोन का डाइमेंशन 150×73.5×9.5 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Decent camera performance
  • Bad
  • Slightly bulky
  • No VoLTE support at launch
  • Gets warm in use
  • No notification light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Easy to hold and use
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Bad
  • No notification light
  • Average low-light camera performance
  • Gets warm
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का प्राइवेटाइजेशन नहीं किया जाएगा, 9 करोड़ से ज्यादा हुए कस्टमर्स
  2. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  3. Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप हुआ लॉन्च, टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ गजब के फीचर्स से है लैस, जानें कीमत
  4. अब नए तरीके से Reels कंट्रोल कर पाएंगे आप, Instagram पर टैप टू पॉज फीचर हुआ पेश, जानें
  5. Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
  6. OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें क्या हैं खासियतें
  7. Lenovo ने  9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया Legion Y700 Gen 5 गेमिंग टैबलेट, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  9. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  10. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.