Moto G5S स्मार्टफोन की कीमत में 5000 रुपये की कटौती

Motorola का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बेहतर मौका है। कंपनी ने Moto G5S स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की छूट का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2018 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Motorola का सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का सुनहरा मौका
  • Moto G5S स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की छूट
  • 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है Moto G5S

मोटो जी5एस पर 5000 रुपये की छूट

Motorola का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बेहतर मौका है। कंपनी ने Moto G5S स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की छूट का ऐलान किया है। बता दें कि Moto G5S पिछले साल 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अब इसकी कीमत 9,999 रुपये कर दी है। दावा किया गया है कि अब यह फोन 5,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। जबकि वास्तविक तौर पर कीमत में कटौती 4,000 रुपये की है। वैसे, यह आम तौर पर 10-11 हजार रुपये के प्राइस रेंज में बिकता रहा है।

बताया गया है कि Moto G5S गोल्ड, ग्रे और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। फोन नई कीमत में मोटो हब, ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी मोटो जी6 सीरीज़ से 19 अप्रैल को पर्दा उठाने वाली है। ऐसे में कीमत की कटौती तर्कसंगत लगती है।
Advertisement


ध्यान रहे, कंपनी ने मोटो जी5एस को मोटो जी5एस प्लस के साथ लॉन्च किया था। दोनों स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है इनके रियर कैमरे। मोटो जी5एस में एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप (16 मेगापिक्सल सेंसर) दिया गया है। स्मार्टफोन को कंपनी ने 'special edition of the Moto G5 series' नाम दिया था। फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। हैंडसेट मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। Moto G5S की अन्य खासियतों में शामिल है 'वाटर रीपेलैंट नैनो-कोटिंग'। यानी हैंडसेट धूल के कण से सुरक्षित रहता है। स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए टर्बोपावर चार्जिंग दी गई है।
Advertisement
 

Moto G5S के स्पेसिफिकेशन

मोटो जी5एस में 5.2 इंच फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।

इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश व फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा बेस्ट शॉट, प्रोफेशनल मोड, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर, पैनोरमा, वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन, स्लो मोशन वीडियो जैसे फ़ीचर भी हैं। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश, प्रोफेशनल मोड और ब्यूटिफिकेशन मोड से लैस हैं। फोन सिंगल नैनो सिम सपोर्ट करता है लेकिन चुनिंदा बाज़ारों में इसका डुअल सिम वेरिएंट भी पेश किया जाएगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक हैं। फोन का डाइमेंशन 150×73.5×9.5 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Easy to hold and use
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Stock Android
  • Turbo charging support
  • Bad
  • No notification light
  • Average low-light camera performance
  • Gets warm
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.