Moto G57 Power में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन को 24 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 18:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 24 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा
  • Moto G57 Power में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 मिलेगा। हाल ही में Moto G57 Power को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले Moto G57 के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मोटोरोला ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को 24 नवंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। Moto G57 Power की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 कैमरा दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। Moto G57 Power की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3-इन-1 लाइट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Moto G57 Power की 7,000 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Moto G67 Power 5G को देश में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD (1,080 × 2,400 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। Moto G67 Power 5G में 7,000 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.