Moto G56 5G लॉन्च होगा 8GB रैम, 5200mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, IP69 जैसे फीचर्स के साथ!

सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है।

Moto G56 5G लॉन्च होगा 8GB रैम, 5200mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, IP69 जैसे फीचर्स के साथ!

Photo Credit: Motorola

Moto G55 5G में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है।
  • Moto G56 5G में 5200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी आ सकता है।
विज्ञापन
Motorola की ओर से नया स्मार्टफोन G सीरीज में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी का नया Moto G56 5G फोन होगा जिसके लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार, फोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिल जाता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek चिपसेट लगा है। इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस रेटिंग भी मिली है जिसके तहत फोन IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। मोटोरोला के इस लेटेस्ट 5G फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस फोन के अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Moto G56 5G Specifications (rumoured)

Motorola G56 5G के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। टिप्स्टर @evleaks की ओर से इसके डिटेल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले किया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7060 SoC होगा जिसके साथ में 8GB तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में 50MP मेन कैमरा 1/1.95 इंच Sony LYT-600 सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। कलर वेरिएंट्स के लिए यह Black Oyster, Patone Gray Mist, Pantone Dazzling Blue, और Pantone Dill शेड्स में पेश किया जा सकता है। 

Moto G56 5G में 5200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यहां पर कंपनी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए यह IP68 + IP69 रेटेड होगा। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के डाइमेंशन 165.75 x 76.26 x 8.35mm और वजन 200g हो सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »