Moto G50 फोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च!

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Moto G50 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा, लिस्टिंग में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 मार्च 2021 14:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto G50 फोन Android 11 पर काम करेगा
  • मोटो जी50 में मिलेंगे ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन
  • फोन का मॉडल नंबर XT2137 हो सकता है

Moto G100 के साथ Moto G50 फोन 25 मार्च को हो सकता है लॉन्च

Moto G50 का कथित रेंडर 25 मार्च लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हुआ है। इसके अलावा, यह फोन कथित रूप से TENAA लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है। लीक रेंडर के अनुसार, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जा सकता है। TENAA लिस्टिंग से फोन की बैटरी क्षमता, ऑपरेटिंग सिस्टम और डायमेंशन की जानकारी हासिल होती है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है कि मोटो जी50 स्मार्टफोन के साथ Moto G100 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा!

Dealntech की रिपोर्ट में साझा रेंडर्स के अनुसार, Moto G50 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन के कैमरा मॉड्यूल पर “48MP QUAD PIXEL” लिखा हुआ है और इसके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। Motorola फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो कि फोन के पिछले हिस्से पर स्थित Moto लोगो में दिया जा सकता है। रेंडर में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल भी देखा जा सकता है। साथ ही रेंडर में फोन का ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन दिखा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन Moto G100 के साथ 25 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इसमें आगे बताया गया है कि मोटो जी50 फोन का ग्रे कलर वेरिएंट मॉडल नंबर XT2137 के साथ स्पैनिश रिटेलर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसके माध्यम से इस फोन की यूरोपियन कीमत सामने आई है। वहां फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत EUR 229.17 (लगभग 19,700 रुपये) हो सकती है।

इस मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट देखा गया है। डिवाइस का मॉडल नंबर XT2137-2 है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह Moto G50 का ही एक वेरिएंट होगा। तस्वीरों में दिखता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके अलावा, लिस्टिंग में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी मिलती है। बताया गया है कि फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा। वहीं, फोन का डायमेंशन 164.95x74.93x8.95mm होगा।
Advertisement

मोटो जी50 फोन मॉडल नंबर XT2137-2 के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है। Dealntech की पुरानी रिपोर्ट की मानें, तो यह TUV Rheinland Japan certification डेटाबेस पर भी स्पॉट किया जा चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा, जिसमें 6 जीबी रैम मिलेगी। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा। TUV Rheinland Japan certification के अनुसार, फोन में 4,850 एमएएच की बैटरी दी गई थी, जिसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट स्थित था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

1.80 मेगाहर्ट्ज़

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G50, Moto G50 Specifications, Moto G50 Price, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.