48MP कैमरा के साथ Moto G50 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Moto G50 5G स्मार्टफोन की कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 399 (लगभग 21,500 रुपये) है, यह फोन के सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में आपको मेटेरोइट ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

48MP कैमरा के साथ Moto G50 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Moto G50 5G में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • मोटो जी50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • फोन में दी गई है 4 जीबी रैम
विज्ञापन
Moto G50 5G स्मार्टफोन को ऑस्ट्रेलियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह दो दिन तक की बैटरी प्रदान करती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और कॉन्टेक्टलेस पेमेंट के लिए इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है। मोजो जी50 5जी फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर स्थित है।
 

Moto G50 5G price, sale

Moto G50 5G स्मार्टफोन की कीमत ऑस्ट्रेलिया में AUD 399 (लगभग 21,500 रुपये) है, यह फोन के सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में आपको मेटेरोइट ग्रे कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा और फोन की सेल ऑस्ट्रेलिया में में Lenovo Australia की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
 

Moto G50 5G specifications

मोटो जी50 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 85 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। Moto G50 5G फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी50 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सेटअप में सिंगल एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा, रियर कैमरा मोड में मैक्रो वीडियो, स्लो मोशन वीडियो, टाइमलैप्स, हाइपरलैप्स और स्पॉट कलर आदि मौजूद हैं।
सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

मोटो जी50 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह बैटरी दो दिल तक आपका साथ देगी। फोन के साथ 10 वॉट चार्जर मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 167x76.4x9.26mm और भार 206 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »