• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G50, Moto G100 और Hanoip फोन जल्द होंगे लॉन्च, इस फोन में मिलेगा 32MP का सेल्फी और 108MP का बैक कैमरा!

Moto G50, Moto G100 और Hanoip फोन जल्द होंगे लॉन्च, इस फोन में मिलेगा 32MP का सेल्फी और 108MP का बैक कैमरा!

कथित रूप से Motorola Hanoip फोन का मॉडल नंबर XT2135-1/2 है, जो कि स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है।

Moto G50, Moto G100 और Hanoip फोन जल्द होंगे लॉन्च, इस फोन में मिलेगा 32MP का सेल्फी और 108MP का बैक कैमरा!

Motorola Edge S फोन को यूरोप में Moto G100 के रूप में लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Moto G50 में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर
  • मोटो जी50 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
  • Motorola Hanoip फोन में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Motorola ने पिछले ही दिनों अपनी Moto G सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया था, जो थे Moto G10 और Moto G30। इन दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मार्च महीने में भारत में भी दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, मोटो जी10 और मोटो जी30 के भारत आगमन से पहले इस सीरीज़ के तहत आने वाले तीन अन्य स्मार्टफोन की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी जी सीरीज़ स्मार्टफोन के तहत Moto G50, Moto G100 और Hanoip कोडनेम के तहत स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। यही नहीं रिपोर्ट में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन व कीमत तक की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है।

GizmoChina ने अपनी रिपोर्ट में TechnikNews पब्लिकेशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए इन तीनों Motorola G सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन की जानकारी प्रदान की है। “Ibiza” कोडनेम फोन को यूरोप में Moto G50 (मॉडल नंबर XT2137) के रूप में लेकर आया जाएगा, जिसकी कीमत EUR 229 (लगभग 20,220 रुपये) हो सकती है। स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ में इस फोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।  एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।

कथित रूप से Motorola Hanoip फोन का मॉडल नंबर XT2135-1/2 है, जो कि स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में Samsung का 108 मेगापिक्सल का HM2 लेंस दिया जा सकता है, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार जनवरी महीने में लॉन्च हुए Motorola Edge S स्मार्टफोन को यूरोप में Moto G100 स्मार्टफोन के रूप में लाया जाएगा। इसमें 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। यह दो कलर ऑप्शन स्काई ब्लू और वॉयलेट कलर में मिल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »