मोटो जी4 की कथित तस्वीर लॉन्च से पहले सार्वजनिक

मोटो जी4 की कथित तस्वीर लॉन्च से पहले सार्वजनिक
विज्ञापन
मोटोरोला के अगले मोटो हैंडसेट को मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट से जुड़ी जानकारियों के लीक होने का सिलसिला और तेज हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही मोटो जी4 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होने का पता चला था। अब इस हैंडसेट का एक रेंडर इमेज सार्वजनिक किया गया है। दूसरी तरफ, कथित मोटो जी4 और जी4 प्लस को फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन द्वारा पास कर दिया गया है।

दरअसल, मोटो जी के रेंडर इमेज को नामी टिप्सटर इवान ब्लास द्वारा साझा किया गया है। उन्होंने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें लिखा था, ''Say Hello to your little Bro"। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट के साथ हैंडसेट के नाम के बारे में कुछ भी नहीं बताया जिसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि यह तस्वीर मोटो ई के तीसरे जेनरेशन हैंडसेट की है। लेकिन इवान ने रविवार को एक और ट्वीट करके साफ कर दिया कि साझा की गई तस्वीर मोटो जी की है।

दूसरी तरफ, मोटोरोला के दो फोन एफसीसी द्वारा सर्टिफाई किए गए हैं। इन डिवाइस के मॉडल नंबर एक्सटी1622 और एक्सटी1642 हैं। इसके आधार पर कहा जा रहा है कि ये मोटो जी4 और जी4 प्लस हैंडसेट हो सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल लॉन्च किया गया मोटो जी3 हैंडसेट का मॉडल नंबर एक्सटी1540 था।  

हाल ही में बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मोटोरोला मोटो जी (4) नाम से एक मोबाइल को लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग से किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G4, Moto G4 Plus, Moto G4 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  2. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  3. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  5. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  6. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  7. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  8. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  9. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  10. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »