मोटो जी (जेन 4) में होगा 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर: रिपोर्ट

मोटो जी (जेन 4) में होगा 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर: रिपोर्ट
विज्ञापन
जैसे-जैसे मोटोरोला के अगले मोटो हैंडसेट मोटो जी4 या मोटो जी (जेन 4) के लॉन्च की तारीख नज़दीक आ रही है, इससे संबंधित जानकारियां सार्वजनिक होने का सिलसिला और तेज हो गया है।

ताजा खुलासा मोटोरोला मोटो जी4 के रैम और प्रोसेसर के बारे में है। हाल ही बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मोटोरोला मोटो जी (4) नाम से एक मोबाइल को लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। इसके अलावा हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। गीकबेंच लिस्टिंग से किसी और स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं किया गया है। इसके बारे सबसे पहले खुलासा प्राइसराजा वेबसाइट ने किया।

पुरानी जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि मोटो जी4 स्मार्टफोन 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 16 मेगापिक्सल कैमरा, 5 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा। वैसे, इस हैंडसेट के साथ मोटो जी4 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की खबर है जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

मोटोरोला का इवेंट 17 मई को नई दिल्ली में आयोजित होना है। अगले मोटो हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G, Moto G4, Moto G Plus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »