Moto G32 फोन 8GB RAM के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इसमें क्वालकॉम Snapdragon 680 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी है जो 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 14:27 IST
ख़ास बातें
  • इसमें क्वालकॉम Snapdragon 680 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी है
  • इसका प्राइस 11,999 रुपये है और इसे Flipkart के जरिए बेचा जाएगा
  • इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश यूनिट के साथ प्लेस की गई है

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह फोन Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है

अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में पिछले वर्ष भारत में Moto G32 को 4GB RAM और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसमें क्वालकॉम Snapdragon 680 चिपसेट और 5,000 mAh की बैटरी है जो 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीन की कंपनी Lenovo के मालिकाना हक वाली Motorola ने भारत में इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 8 GB RAM और 128 GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। 

इसका प्राइस 11,999 रुपये है। इसे 22 मार्च से केवल Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये है। नए स्मार्टफोन को दो कलर्स सैटिन सिल्वर और मिनरल ग्रे में उपलब्ध कराया गया है। कस्टमर्स इस स्मोर्टफोन को दो वेरिएंट्स में खरीद सकेंगे। 

Moto G32 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

इसमें 6.5 इंच फुल HD+ (2,400 × 1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 406 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर क्वालकॉम Snapdragon 680 चिपसेट है। डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह फोन Android 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश यूनिट के साथ मौजूद है। इसमें 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा डिस्प्ले के टॉप पर है।
Advertisement

दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई फाई,  4G LTE, ब्लूटूथ, 3.5 mm और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और गायरोस्कोप है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W टर्बो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डुअल माइक्रोफोन भी हैं। इसका आकार 161.78mm x 73.84mm x 8.49mm और वजन 184 ग्राम का है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में देश में Moto G73 5G को लॉन्च किया था। इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 930 चिपसेट दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.