64MP कैमरा, 6GB RAM के साथ Moto G32 5G के डिजाइन स्पेसिफिकेशंस लीक, Motorola Maui भी आया नजर

Moto G32 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और सेंट्रली प्लेस होल पंच कटआउट है।

64MP कैमरा, 6GB RAM के साथ Moto G32 5G के डिजाइन स्पेसिफिकेशंस लीक, Motorola Maui भी आया नजर

Photo Credit: 91Mobiles

ख़ास बातें
  • Motorola Moto G3 5G में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी।
  • Motorola Moto G3 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Motorola Maui में HD+ 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
Motorola ने अगस्त में Moto G32 को भारत में पेश किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के 5G वर्जन को मार्केट में लाने के लिए तैयारी कर रही है। कोडनेम Motorola Devon 5G के डिजाइन रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। ध्यान देने वाली बात है कि लॉन्च से पहले Moto G32 5G का कोडनेम Devon था। इसके अलावा मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन Maui के स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन नजर आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Mediatek Helio G37 SoC के साथ 3GB RAM से लैस हो सकता है।
 

Moto G32 5G के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन


91Mobiles रिपोर्ट के अनुसार, Moto G32 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और सेंट्रली प्लेस होल पंच कटआउट है। Moto G32 5G में Moto G32 जैसा समान डिजाइन और डाइमेंशन मिल सकते हैं। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि इसमें MediaTek 5G चिपसेट मिल सकती है और 4GB या 6GB RAM मिल सकती है। कैमरा के लिए इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। Motorola स्मार्टफोन इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा।
 

Motorola Maui के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन


पब्लिकेशन ने Motorola Maui स्मार्टफोन के डिजाइन को भी लीक किया गया है। इसमें एक फ्लैट बैक और कर्व्ड स्लाइड हैं जो कि ग्रिप को मजबूत करती हैं। इसमें रियर में एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मिल सकता है। रियर की ओर मोटोरोला का लोगो फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी काम करेगा।

बताया जाता है कि Motorola Maui में HD+ 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और बीच में होल-पंच स्लॉट है। प्रोसेसर के लिए इसमें 3GB RAM के साथ Mediatek Helio G37 SoC मिलेगा। कैमरा के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है। f/2.4 अपर्चर के साथ ड्यूल 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा भी हो सकता है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »