Moto G30, Moto G10 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी + 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Moto G30 की कीमत EUR 179.99 (लगभग 15,900 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें पेस्टल स्काई और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं।

Moto G30, Moto G10 स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी + 4 बैक कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

दोनों फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है

ख़ास बातें
  • Moto G30 में 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • Moto G10 में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • दोनों ही फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस हैं
विज्ञापन
Moto G30 और Moto G10 मॉडल्स को यूरोपियन मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही मोटो जी30 और मोटो जी10 फोन को क्वाड रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा दोनों ही फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन दिया गया है और फोन के चारों किनारों पर मोटे बेजल्स मौजूद है। यह फोन वाटर-रसिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी प्लास्टिक बॉडी है। आपको इन फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और Motorola लोगो दिया गया है। जहां मोटो जी30 में प्लेन बैक पैनल दिया गया है, वहीं मोटो जी10 में रिप्पल पैटर्न मौजूद है।
 

Moto G30, Moto G10 price, availability

Moto G30 की कीमत EUR 179.99 (लगभग 15,900 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें पेस्टल स्काई और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन आते हैं।

Moto G10 की कीमत EUR 149.99 (लगभग 13,300 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें ऑरोरा ग्रे और इरिडिसेंट पर्ल कलर ऑप्शन आते हैं। यह यूरोप में खरीद के लिए मार्च के अंत से उपलब्ध होंगे। Motorola ने फिलहाल इनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Moto G30 specifications

मोटो जी30 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी30 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के मैक्रो व डेप्थ कैमरे हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी30 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 20 वॉट चार्जिंग सपोर्ट और आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस शामिल है।
 

Moto G10 specifications

मोटो जी10 में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व सेल्फी कैमरा के लिए  नॉच डिज़ाइन दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसे आप हाइब्रिड स्लॉट के साथ और भी बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, बाकि कैमरा सेंसर्स मोटो जी30 के समान हैं।

कनेक्टिविटी विकल्प में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। मोटो जी10 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। बाकि यह फोन आईपी52 रेटेड वाटर रसिस्टेंस के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • High refresh rate display
  • Clean Android 11 UI
  • Good battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Aggressive Night mode
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »