5,000mAh बैटरी से लैस Moto G20 की कीमत होगी 10 हज़ार रुपये से भी होगी कम!

Moto G20 को लेकर जानकारी दी गई है कि इस फोन में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी+ (720x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

5,000mAh बैटरी से लैस Moto G20 की कीमत होगी 10 हज़ार रुपये से भी होगी कम!

Moto G20 फोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Moto G20 में मिल सकता है 90Hz रिफ्रेश रेट
  • मोटो जी20 फोन यूएस एफसीसी व गीकबेंच साइट पर हो चुका है लिस्ट
  • फोन में मिल सकता है ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर
विज्ञापन
Moto G20 स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जो कि Moto G10 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। भारत में इसे Moto G10 Power के रूप में लॉन्च किया गया था। मोटो जी20 को लेकर कहा जा रहा यह एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। हेंडसेट में हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और Unisoc T700 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। मोटो जी20 फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है।
 

Moto G20 price in India (expected)

टिप्सटर सुधांशू के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G20 स्मार्टफोन कुछ अपग्रेड्स तो कुछ डाउनग्रेड्स मौजूद होंगे। मोटो जी20 फोन की कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम होगी। टिप्सटर ने स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी साझा किए हैं, जिनसे आगामी मोटो फोन लैस हो सकता है। फिलहाल मोटो जी20 की लॉन्च तारीख को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Moto G20 specifications (expected)

मोटो जी20 को लेकर जानकारी दी गई है कि इस फोन में 6.5 इंच आईपीएस एलसीडी एचडी+ (720x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20:9, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T700 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं, इसके साथ जुगलबंदी में कंपनी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी20 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्थित होगा और इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा।

US FCC लिस्टिंग में दावा किया गया ता कि यह फोन 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, यह फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे संकेत मिला था कि इसमें Unisoc प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। यह जानकारी 91Mobiles की रिपोर्ट में दी गई जानकारी से मेल खाती हैं। टिप्सटर अभिषेक यादव ने भी मोटो जी20 स्मार्टफोन के रेंडर्स साझा किए थे, जो कि देखने में लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आए रेंडर जैसे ही लगते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी700
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »