Moto G100 की कीमत ऑनलाइन लीक, 25 मार्च को हो सकता है लॉन्च

लिस्टिंग के अनुसार, Motorola फोन मॉडल नंबर XT2125 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में फोन की कीमत EUR 479.77 (लगभग 41,400 रुपये) है। इस मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा है कि यह Moto G100 से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 मार्च 2021 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Moto G100 हो सकता है Motorola Edge S का ग्लोबल वेरिएंट
  • फोन में मिल सकती है 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मोटोरोला एज एस में मौजूद है 64 मेगापिक्सल का कैमरा
Moto G100 स्मार्टफोन 25 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है, जिससे पहले इसकी कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। आगामी फोन से जुड़ा मॉडल नंबर XT2125 स्पैनिश रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां पर फोन की रैम औ स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ-साथ सिंगल ब्लू कलर ऑप्शन स्पॉट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का नाम व तस्वीर शामिल नहीं है। मोटो जी100 फोन जनवरी में चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस था।  
 

Moto G100 price (expected)

स्पैनिश रिटेलर Paratupc वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, Motorola फोन मॉडल नंबर XT2125 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में फोन की कीमत EUR 479.77 (लगभग 41,400 रुपये) के साथ लिस्ट है। इसके अलावा फोन में ब्लू कलर वेरिएंट मिलेगा, जो कि लिस्टिंग में देखा जा सकता है। आपको बता दें, इस मॉडल नंबर को लेकर माना जा रहा है कि यह Moto G100 से जुड़ा हुआ है। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह जनवरी महीन में चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है। स्पैनिश रिटेलर वेबसाइट की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा दी गई थी।

Motorola Edge S की कीमत चीन में CNY 1,999 (लगभग 22,600 रुपये) है, यह कीमत 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,000 रुपये) है। इसका टॉप एंड वेरिएंट 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,799 (लगभग 31,600 रुपये) है।

Motorola ने हाल ही में जानकारी दी कि 25 मार्च को लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जाएगा, हालांकि इस इवेंट क्या लॉन्च किया जाएगा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि Moto G100 को इस इवेंट के जरिए ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Moto G100 specifications (expected)

यदि  मोटो जी100 स्मार्टफोन Motorola Edge S का ग्लोबल वर्ज़न होगा, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी मोटोरोला एज एस की तरह ही हो सकते हैं, जो कि ड्यूल सिम एंड्रॉयड 11 और MiUI के साथ आता है। फोन में 6.7-inch full-HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,520 पिक्सल्स का है। फोन में 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 SoC के साथ Adreno 650 GPU और 8GB l LPDDR5 RAM है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का है जो f/1.7 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर है।

Motorola Edge S में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। फोन में 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन है। कनेक्विटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटुथ 5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक का फीचर है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।    
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G100, Moto G100 price, Moto G100 specifications, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.