5000mAh बैटरी, 16MP कैमरा के साथ Moto G04 देगा दस्तक, टीजर रिलीज

Moto G04 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Moto G04 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G04 में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G04 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G04 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारत में एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। कंपनी ने अभी तक किसी लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, न ही यह साफ किया है कि कौन सा मॉडल पेश होगा। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Moto G04 है, जिसे हाल ही में Moto G24 के साथ ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि Moto G24 पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया जा चुका है, ऐसे में Moto G04 के देश में लॉन्च होने की काफी संभावना है। यहां हम आपको Moto G04 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
  Motorola इंडिया ने देश में एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। टीजर से लॉन्च के बारे में कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज के अलावा बहुत कुछ पता नहीं चला है। डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी अगले कुछ दिनों में सामने आ सकती है क्योंकि पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "हमारे साथ बने रहें।"
Advertisement

अगर यह Moto G04 है तो कथित भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशंस मिलने की संभावना है। इसकी कीमत भी इतनी ही हो सकती है। फोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट को EUR 119 (लगभग 10,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कॉनकॉर्ड ब्लैक, सैटिन ब्लू, सी ग्रीन और सनराइज ऑरेंज कलर्स में पेश हुआ था। सभी शेड्स वैसे ही हैं जैसे हाल ही में आए टीजर में नजर आते हैं।


Moto G04 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Moto G04 के ग्लोबल वेरिएंट में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Unisoc T606 SoC से लैस है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसमें RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड My UX पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G04 के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। यह धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G04, Moto G04 Price, Moto G04 specifications, Motorola

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  4. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  5. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  8. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  9. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  10. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.