50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G24, Moto G04 लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G04 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G24, Moto G04 लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

Moto G24 में 50MP कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Moto G04 की कीमत 119 यूरो (लगभग 10,726 रुपये) है।
  • Moto G24 की कीमत 129 यूरो (लगभग 11,642 रुपये) है।
  • Moto G24 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजोल्यूशन है।
विज्ञापन
Motorola ने अभी यूरोपीय बाजार में दो नए G-सीरीज स्मार्टफोन पेश किए हैं जो कि Moto G04 और Moto G24 हैं। ये स्मार्टफोन हाल ही में लीक और सर्टिफिकेशन पर देखे गए थे। यहां हम Motorola के इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G24, Moto G04 की कीमत और उपलब्धता


Moto G04 की कीमत 119 यूरो (लगभग 10,726 रुपये) है। Moto G24 की कीमत 129 यूरो (लगभग 11,642 रुपये) है। ये वर्तमान में यूरोप में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही इन्हें लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया बाजार में उतारा जाएगा। Moto G04 को कॉनकॉर्ड ब्लैक, सी ग्रीन, सैटिन ब्लू और सनराइज ऑरेंज में सूचीबद्ध किया गया है। वहीं Moto G24 को आइस ग्रीन, पिंक लैवेंडर, ब्लूबेरी और मैट चारकोल में पेश किया गया है। 


Moto G24 के स्पेसिफिकेशंस


Moto G24 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 537 निट्स ब्राइटनेस है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G85 SoC दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं और वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ा सकते हैं। Moto G24 की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 180 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के लिए Moto G24 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और एलईडी फ्लैश है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। Moto G24 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0 है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड My UX पर काम करता है। यह फोन आईपी52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे  पानी और धूल से बचाव होता है।


Moto G04 के स्पेसिफिकेशंस


Moto G04 में 6.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, यह 4GB या 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई 7.99mm और वजन 180 ग्राम है।

Moto G04 के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, डॉल्बी एटम्स के साथ स्टीरियो स्पीकर  शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए  साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड My UX पर काम करता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »