• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G Pro स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे और स्टायलस के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Moto G Pro स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे और स्टायलस के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Moto G Pro को केवल 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 329 यूरो (लगभग 27,400 रुपये) रखी गई है।

Moto G Pro स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरे और स्टायलस के साथ लॉन्च, ये हैं खूबियां

Moto G Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Moto G Pro में होल-पंच डिस्प्ले और 4,000 एमएएच बैटरी है शामिल
  • स्मार्टफोन है Moto G Stylus का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • टाइम-ऑफ-फ्लाइट कैमरा सेंसर से लैस आता है मोटो जी प्रो स्मार्टफोन
विज्ञापन
Moto G Pro को जर्मनी में लॉन्च कर दिया गया है और लुक्स और स्पेसिफिकेशन्स के हिसाब से यह फोन Moto G Stylus का रीब्रांडेड वर्ज़न है। फिलहाल फोन को खरीद के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि ग्राहक मोटोरोला जर्मनी साइट के जरिए इसकी आगामी सेल की जानकारी के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। नया मोटोरोला स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और एक स्टायलस से लैस आता है। यह स्पष्ट नहीं है कि Moto G Pro को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा और क्या यह मोटो जी प्रो या मोटो जी स्टायलस के रूप में आएगा।
 

Moto G Pro price

मोटो जी प्रो को केवल 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 329 यूरो (लगभग 27,400 रुपये) रखी गई है। एक ब्लॉग पोस्ट में लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने घोषणा की है कि फोन की डिलीवरी जून के शुरुआती दिनों में शुरू होगी, हालांकि इसकी उपलब्धता की सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा ग्राहक मोटोरोला जर्मनी साइट पर फोन के बारे में अपडेट पाने के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। Moto G Pro को मिस्टिक इंडिगो रंग में पेश किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि मोटो जी प्रो इस साल फरवरी में लॉन्च हुए Moto G Stylus का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होता है। मोटो जी स्टायलस की कीमत वर्तमान में 299 डॉलर (लगभग 22,600 रुपये) है।
 

Moto G Pro speicifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी प्रो में स्टॉक इंटरफेस वाला एंड्रॉयड 10 वर्ज़न दिया है। इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2300 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले शामिल है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 399ppi है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और आस्पेक्ट रेशियो क्रमश: 89 प्रतिशत और 19.17:9 है। Moto G Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। इस सेटअप में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ फोन में अन्य कैमरा सेंसर में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा, लेजर ऑटोफोकस मॉड्यूल वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। इस कैमरा सेटअप में एक टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेंसर भी आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी प्रो में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मोटो जी प्रो 15 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ए/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास और गैलिलियो आदि विकल्प दिए गए हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर आदि सेंसर भी शामिल हैं। Moto G Pro का डाइमेंशन 158.6x75.8x9.2 एमएम और वज़न 192 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2300 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G Pro, Moto G Pro price, Moto G Pro specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »