Moto G Power और Moto G Stylus हुए लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Moto G Power और Moto G Stylus में होल-पंच डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। दोनों ही फोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 इंटरफेस पर काम करते हैं और डॉल्बी-ट्यूनड डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 फरवरी 2020 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Power और Moto G Stylus में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है
  • दोनों फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं
  • मोटो जी पावर और मोटो जी स्टायलस में स्टॉक इंटरफेस वाला एंड्रॉयड 10 ओएस है

Moto G Power और Moto G Stylus होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं

Moto G Power और Moto G Stylus को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। पिछले कुछ समय में दोनों फोन लीक में बने हुए थे और अब आखिरकार मोटोरोला ने मोटो जी पावर और मोटो जी स्टायलस की घोषणा कर दी है। Moto G Stylus की सबसे बड़ी हाइलाइट इसके साथ आने वाला एक स्टायलस है। स्टायलस के लिए मोटोरोला ने इस फोन में स्पेशल तौर पर डिज़ाइन की घई एक इन-बिल्ट ऐप भी दी है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी पावर की सबसे बड़ी हाइलाइट इसमें शामिल बड़ी 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है। दोनों फोन आकार और रिज़ॉल्यूशन एक समान है। दोनों ही फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 इंटरफेस पर काम करते हैं और डॉल्बी-ट्यूनड डुअल स्टीरियो स्पीकर से लैस हैं।


Moto G Power, Moto G Stylus price, availability

मोटो जी पावर की कीमत $249.99 (लगभग 18,000 रुपये) है, जो जल्द ही अमेरिका और कनाडा में Best Buy, B&H Photo, Walmart और Amazon जैसे कुछ मुख्य कैरियर और रीटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी स्टायलस की कीमत $299.99 (लगभग 21,500 रुपये) है और यह फोन भी Moto G Power की तरह यूएस और कनाडा के मुख्य कैरियर और रीटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा। Motorola ने फिलहाल इन फोन के अन्य मार्केट में उपलब्ध होने की जानकारी नहीं दी है।


Moto G Power specifications

मोटो जी पावर Android 10 पर काम करता है और यह स्टॉक इंटरफ़ेस के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.17: 9 है। Moto G Power में 6.4-इंच की फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 399ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है। यह डिस्प्ले पंच-होल कटआउट के साथ आता है। मोटो जी पावर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, और f/2.2 अपर्टर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया शामिल हैं। सामने की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

Moto G Power में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ए/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास और गैलिलियो शामिल हैं।  इसके अलावा इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, सेंसर हब और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर आदि सेंसर्स भी शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 159.85x75.84x9.63 एमएम है और इसका वजन 199 ग्राम है।


Advertisement
Moto G Stylus specifications

मोटो जी स्टायलस में स्टॉक इंटरफेस वाला एंड्रॉयड 10 वर्ज़न दिया है। इसमें 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2300 पिक्सल) मैक्स विज़न डिस्प्ले शामिल है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 399ppi है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और आस्पेक्ट रेशियो क्रमश: 89 प्रतिशत और 19.17:9 है। Moto G Stylus क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन को 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G Stylus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। इस सेटअप में f/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ फोन में अन्य कैमरा सेंसर में f/2.2 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा, लेजर ऑटोफोकस मॉड्यूल वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी स्टायलस में f/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मोटो जी स्टायलस 10 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ए/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास और गैलिलियो आदि विकल्प दिए गए हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर आदि सेंसर भी शामिल हैं। Moto G Stylus का डायमेंशन 158.55x75.8x9.2 एमएम है और इसका वज़न 192 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2300 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  3. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  8. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  10. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.