Motorola जल्द लॉन्च करेगी MediaTek Helio G35 चिप के साथ नया स्मार्टफोन

Motorola जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का नाम Moto G Power (2022) बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस फोन को लेकर जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने खुलासा किया था।

Motorola जल्द लॉन्च करेगी MediaTek Helio G35 चिप के साथ नया स्मार्टफोन

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Moto G200 में144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD + डिस्प्ले होने का अनुमान है।
  • Moto G Power (2022) MT6765H मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड दिखाया गया है।
  • कंपनी Motorola Edge 30 Ultra पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
Motorola जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का नाम Moto G Power (2022) बताया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस फोन को लेकर जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने एक खुलासा किया था। अब इस स्मार्टफोन को गीकबेंच लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में इसकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं लिस्टिंग में इसके चिपसेट को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है और यह प्रोसेसर हीलियो जी35 हो सकता है। फिलहाल मोटोरोला की ओर से फोन को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

अक्टूबर में जाने माने टिपस्टर इवान ब्लास ने खुलासा किया कि मोटोरोला दो नए फोन Moto G Power (2022) और Moto G200 पर काम कर रही है। दोनों फोन का कोडनेम क्रमशः टोंगा और युकोन बताया गया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि Moto G Power (2022) की लॉन्च डेट काफी नजदीक आ चुकी है क्योंकि इस फोन को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्टेड देखा गया है। Moto G Power (2022) की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह MT6765H मॉडल नंबर के साथ मीडियाटेक चिप द्वारा ऑपरेटेड है। लिस्टिंग के सोर्स कोड से पता चलता है कि चिपसेट PowerVR Rogue GE8320 GPU से लैस है। यह इस बात की काफी हद तक पुष्टि करता है कि स्मार्टफोन Helio G35 चिपसेट से ऑपरेटेड है।

गीकबेंच लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस हो सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में हैंडसेट ने क्रमशः 165 और 1103 स्कोर किया। 
जहां तक ​​Moto G200 का संबंध है तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD + डिस्प्ले होने का अनुमान है। साथ ही स्नैपड्रैगन 888 मोबाइल प्लेटफॉर्म, 108 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा बताया जा रहा है।

Motorola को लेकर खबर है कि यह Motorola Edge 30 Ultra पर भी काम कर रही है। Edge 30 Ultra में 6.67-इंच OLED FHD डिस्प्ले,  144Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 898 चिप, 8 GB/12 GB LPDDR5 रैम, 128 GB/256 GB UFS 3.1 स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल+ 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का कैमरा यूनिट आदि स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल सकती हैं। इसमें 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। साथ ही 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »