Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 

Moto G Max के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को 3,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 16:59 IST
ख़ास बातें
  • डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन है
  • Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Motorola

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। देश में मोटोरोला का यह दूसरा 'Max' स्मार्टफोन है। पिछले महीने Motorola Edge 70 Max को लॉन्च किया गया था। Moto G Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। 

Moto G Max का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये का है। मोटोरोला ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को 3,000 रुपये का बैंक की ओर से कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। कंपनी की ओर से Jio benefit की भी पेशकश की जा रही है जिसमें 18 महीने के लिए 5,000 GB की क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का एक्सेस शामिल है। Moto G Max को Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। 

Moto G Max के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है। Moto G Max की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Moto G Max की 7,000 mAh की बैटरी 30 W TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 63 घंटे तक चल सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 166.23 x 76.50 x 8.60 mm और भार लगभग 213 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.