मोटो जी (जेन 4) और मोटो एक्स को लेकर नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 मई 2016 17:35 IST
मोटोरोला के दो नए मोटो स्मार्टफोन को लेकर लीक में नए खुलासे हुए हैं। सुर्खियों में छाए मोटो जी (जेन 4) के स्पेसिफिकेशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है जबकि मोटो एक्स की रेंडर तस्वीर लीक हुई है। हाल ही में कंपनी ने मोटो जी जेन (4) का टीजर जारी किया था।

सबसे पहले बात मोटो जी (जेन 4) स्मार्टफोन की, लेनोवो 17 मई को आयोजित होने वाले इवेंट में चौथी जेनरेशन का मोटो जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी की भारतीय इकाई ने 17 मई को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन मोटो जी (जेन 4) ऊर्फ मोटो जी4 को लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि इसके साथ सुर्खियों का हिस्सा रहे मोटो जी4 प्लस को भी लॉन्च किया जाए जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

अब एक नई लीक में लोनोवो की पहले मोटो डिवाइस के बारे में नई जानकारी सामने आई है। पिछली खबरों की तरह नई लीक में भी मोटो जी (जेन4) के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है।  इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट जौबा पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक ( वाया 9टू5मैक)  मोटो जी (जेन 4) स्मार्टफोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का लेजर ऑटोफोकस रियर कैमरा हो सकता है। जबकि मोटो जी4 प्लस में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है।

इससे पहले मोटो जी (जेन 4) के प्रोटोटाइप का वीडियो सामने आया था। और मोटो जी4 प्लस की तस्वीरें लीक हुई थीं। लीक हुई तस्वीर में मोटो जी4 प्लस का व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहा था जिसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होने की उम्मीद है। तस्वीर में इस हैंडसेट के स्पीकर ग्रिल, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा और ऑटोफोकस सेंसर नज़र आ रहे हैं। कंपनी का लोगो प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके दो माइक्रोफोन भी नज़र आ रहे हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और रियर कैमरे के पास मौजूद हैं।
Advertisement
 

इसके अलावा नई जेनरेशन के मोटो एक्स की रेंडर तस्वीरें भी लीक में सामने आई हैं। एंड्रॉयड पुलिस की खबर के अनुसार, इन तस्वीरों में डिवाइस के फ्रंट के चारों तरफ प्रॉक्सिमिटी सेंसर देखे जा सकते हैं। मोटो एक्स का रियर पैनल सबसे खास दिख रहा है। स्पीकर पैनल को गौर से देखने पर पता चलता है कि यह एक स्पीकर पैनल नहीं है। अनुमान है कि ये कॉपर-कलर डॉट एक तरह के डॉकिंग मैकेनिज्म है। फ्रंट पर दिए बटन से पता चलता है कि इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेट हो सकता है।
Advertisement

लेनोवो ने जनवरी में मोटोरोला ब्रांड को नई पहचान देने की योजना का खुलासा किया था। इसे आने वाले दिनों में मोटो बाय लेनोवो "Moto by Lenovo" के नाम से जाना जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto, Motorola, motorola by lenovo, moto x, moto x mobile, moto x leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.