• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है दस्तक, सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है दस्तक, सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Moto G 5G Plus स्मार्टफोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका Moto G 5G वेरिएंट लॉन्च किया जाने वाला है।

Moto G 5G स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर के साथ दे सकता है दस्तक, सारे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Moto G 5G फोन का डिस्प्ले 6.66 इंच का हो सकता है

ख़ास बातें
  • Moto G 5G Plus का लाइट वेरिएंट हो सकता है Moto G 5G
  • मोटो जी 5जी में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Moto G 5G Plus स्मार्टफोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था, वहीं सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका Moto G 5G वेरिएंट लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर पिछले दिनों भी रिपोर्ट सामने नहीं आई थी, लेकिन इस बार मोटो जी 5जी के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है। हाल ही में सामने आया था Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola का नया बजट 5G फोन का कोडनेम "Kiev" के साथ काम करता है, यह फोन जुलाई में लॉन्च हो चुके Moto G 5G Plus का लाइट वर्ज़न हो सकता है।

पहले सामने आया था कि Motorola Moto G 5G फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ आएगा, लेकिन TechnikNews की लेटेस्ट सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हाल ही में पेश किए स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा। XDA Developers के Adam Conway और Mishaal Rahman ने  ट्विटर के माध्यम से मोटो जी 5जी के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं, जिसके अनुसार यह फोन फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। फोन का रैम 6 जीबी और स्टोरेज 128 जीबी होगी जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

हालांकि, Mishaal Rahman ने ट्वीट के रिप्लाई में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की। फोन का डिस्प्ले 6.66 इंच का होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 होगा। इसके अलावा फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। वहीं, फोन में गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन दिया जाएगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें NFC सपोर्ट भी मिलेगा।

गौरतलब है कि पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि इस फोन को Moto G9 Power के साथ इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल मोटोरोला ने इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »