Moto G 5G Plus डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Moto G 5G Plus के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की यूरोप में कीमत 399 यूरो (लगभग 33,700 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 349 यूरो ​​(लगभग 29,400 रुपये) है।

Moto G 5G Plus डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

Moto G 5G Plus में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Moto G 5G Plus में मिलता है Snapdragon 765 ऑक्टा-कोर चिपसेट
  • 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरा से लैस है फोन
  • 5,000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग मिलती है नए मोटोरोला फोन में
विज्ञापन
Moto G 5G Plus को कंपनी के अपने लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन क्वाड कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट के साथ आता है। मोटो जी 5जी प्लस में 5,000 एमएएट क्षमता की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 20 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। फोन के फ्रंट में डुअल सेल्फी होल-पंच डिस्प्ले है और साइड में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
 

Moto G 5G Plus price, availability

मोटो जी 5जी प्लस के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की यूरोप में कीमत 399 यूरो (लगभग 33,700 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 349 यूरो ​​(लगभग 29,400 रुपये) है। फोन को केवल सर्फिंग ब्लू रंग में लॉन्च किया गया है। यह आज से यूरोप में उपलब्ध होग।
 

Moto G 5G Plus specifications

मोटो जी 5जी प्लस एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें डुअल-सिम स्लॉट (नैनो + नैनो) है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी + (1080x2520 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 21: 9 आस्पेक्ट रेश्यो, 409ppi पिक्सल डेनसिटी, 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G 5G Plus प्लस में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में ड्यूल होल-पंच कट आउट के अंदर एक 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है।

Moto G 5G Plus में 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी मिलती है। यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है और कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी एसए/ एमएसए, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी शामिल हैं। मोटो जी 5जी प्लस का वज़न लगभग 207 ग्राम और डाइमेंशन 168x74x9 मिलीमीटर और वज़न 207 ग्राम है। फोन एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, सेंसर हब और ई-कम्पास आदि सेंसर से लैस आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »