• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G 5G भारत में लॉन्च, जानें देश के सबसे 'किफायती' 5G फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G 5G भारत में लॉन्च, जानें देश के सबसे 'किफायती' 5G फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G 5G की खासियतें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट और 5,000mAh बैटरी हैं। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।

Moto G 5G भारत में लॉन्च, जानें देश के सबसे 'किफायती' 5G फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G 5G की भारत में कीमत 24,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Moto G 5G की भारत में कीमत 24,999 रुपये है
  • शुरुआती समय में इसके ऊपर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • मोटो जी 5जी अब देश का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन बन गया है
विज्ञापन
Moto G 5G को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और इसकी खासियतें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट और 5,000mAh बैटरी हैं। फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें होल-पंच डिज़ाइन के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलता है। Moto G 5G फोन को इस महीने की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था और यह अब भारतीय बाज़ार में उपलब्ध है। बता दें कि OnePlus Nord के बाद अब यह देश का सबसे सस्ता 5जी फोन है।
 

Moto G 5G price in India, sale details

Moto G 5G की भारत में कीमत 24,999 रुपये है, जिसमें इसका एकमात्र 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है, लेकिन वर्तमान में इसे  4,000 रुपये की छूट के साथ 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और लॉन्च ऑफर में एसबीआई और एक्सिस कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक शामिल है। HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Moto G 5G को वॉलकैनिक ग्रे और फ्रॉस्टेड सिल्वर रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
 

Moto G 5G specifications

मोटो जी 5जी फोन कंपनी की जर्मन साइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फोन की सेल फिलहाल शुरू नहीं हुई है। मोटो जी 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 394पीपीआई है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

मोटो जी 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलता है। फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। इसके इलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है। मोटो जी 5जी फोन डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP52 सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 166x76x10mm और भार 212 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »