Moto G 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Moto G 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

Moto G 5G लॉन्च, स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Moto G 5G में 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • Moto G 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • मोटो जी 5जी की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Moto G 5G स्मार्टफोन को Moto G9 Power के साथ यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। मोटो जी 5जी फोन होल-पंच डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे फोन के पिछले हिस्से पर जगह दी गई है।
 

Moto G 5G price, availability

मोटो जी 5जी के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोप में EUR 299.99 (लगभग 26,200 रुपये) है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि फोन को चुनिंदा देशों में आने वाले हफ्तों में रोलआउट किया जाएगा, जिसमें भारत, लैटिन अमेरिका, मीडिल ईस्ट और ऐशिया शामिल हैं। Moto G 5G स्मार्टफोन वॉलकैनिक ग्रे व फ्रॉस्टिड सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Moto G 5G specifications

मोटो जी 5जी फोन कंपनी की जर्मन साइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फोन की सेल फिलहाल शुरू नहीं हुई है। मोटो जी 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 394पीपीआई है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।  

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  

मोटो जी 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलता है। फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। इसके इलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है। मोटो जी 5जी फोन डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP52 सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 166x76x10mm और भार 212 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G 5G, Moto G 5G Price, Moto G 5G Specifications, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  4. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  5. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  6. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  7. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  8. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  9. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  10. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »